Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: An attempt was made to rape a class 2 student who had gone to a birthday party at a neighbour's house

Meerut: पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी से लौट रही कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, ऐसे बचकर भागी बच्ची

Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
सार

परतापुर क्षेत्र की आठ साल की बच्ची पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी बंटी ने अपने घर में खींच लिया। बच्ची ने उसके हाथ पर काटा और शोर मचाते हुए बाहर भागी। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: An attempt was made to rape a class 2 student who had gone to a birthday party at a neighbour's house
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी के घर जन्मदिन में गई आठ वर्षीय बच्ची से आरोपी बंटी ने दरिंदगी की कोशिश की। आरोपी का हाथ चबाकर बच्ची छूटकर परिजनों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन बच्ची को लेकर परतापुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म के प्रयास आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
 
Trending Videos

परतापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी गांव के एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। बृहस्पतिवार शाम को वह पड़ोसी की बेटी के जन्मदिन में गई थी। वापस आते समय आरोपी बंटी ने बच्ची को रोक लिया और उसे अपने मकान में लेकर जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने अनहोनी की आशंका को भांपते हुए उसके हाथ पर काट लिया और शोर मचाते हुए घर पहुंची और अपनी मां को को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुस्साए परिजन आरोपी घर पहुंचे तो वह भाग गया।
 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिजन परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed