फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Alert issued for Friday prayers in Meerut after Kanpur ruckus, police monitoring by drone

Meerut: कानपुर बवाल के बाद जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी, ड्राेन से हुई निगरानी, भारत बंद को लेकर प्रशासन चौकन्ना

Thu, 09 Jun 2022 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jun 2022 05:12 PM IST
सार

मेरठ में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस चाक चौबंद है। कानपुर बवाल के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ड्रोन उड़ाकर निगरानी कर रही है। वहीं मवाना थानाक्षेत्र में पैगंबर साहब पर टिप्पणी करने के आराेपी युवक की भी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Alert issued for Friday prayers in Meerut after Kanpur ruckus, police monitoring by drone
ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने हापुड़ अड्डे पर ड्रोन उड़ा कर आसपास के इलाके की निगरानी है। पुलिस का कहना है कि कानपुर में बवाल के बाद सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी बढ़ा दी गई। जुमे की नमाज को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स लगाया गया है।

विज्ञापन


जुमे की नमाज के बाद भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट है। शहरकाजी के घर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट ने रात में ही ज्ञापन लिया।

पैगंबर साहब पर टिप्पणी करने के आरोेप में मुकदमा दर्ज
कानपुर में मामला ठंडा हुआ नहीं कि मेरठ मवाना में एक युवक ने पैगंबर साहब पर टिप्पणी कर दी। इस पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस के मुताबिक मवाना निवासी मोहित राणा नाम के युवक ने फेसबुक पर पैंगबर पर बुधवार को टिप्पणी की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP Board Result 2022: पश्चिमी यूपी में दसवीं-बारहवीं के 10 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अगले सप्ताह होगा खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंगबर पर टिप्पणी करने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर लोगों में रोष है और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस बारे में बताया है। एसपी देहात ने मवाना थाने में मोहित राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नामजद आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। धार्मिक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों से बात की और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। आश्वासन दिया कि आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने रात में साइबर सेल से कुछ जानकारी जुटाई और आरोपी का फोटो भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed