{"_id":"61ff85fcd8c6bf26c230e3e0","slug":"meerut-alert-after-a-bomb-threat-to-cda-army-office-given-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बम से उड़ाने की धमकी के बाद छाना सीडीए आर्मी कार्यालय, ट्विटर पर लेडी डॉन के नाम से बने अकाउंट से दी गई धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: बम से उड़ाने की धमकी के बाद छाना सीडीए आर्मी कार्यालय, ट्विटर पर लेडी डॉन के नाम से बने अकाउंट से दी गई धमकी
Sun, 06 Feb 2022 01:55 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:55 PM IST
सार
बम डिस्पोजल टीम ने कार्यालय की सघन चेकिंग की। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि शरारती तत्व ने हरकत की है। लेडी डॉन का ट्विटर अकाउंट देखा गया, जिसमें यूपी विधानसभा लखनऊ, रेलवे स्टेशन, गोरखपुर मठ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
meerut cantt
विस्तार
मेरठ कैंट स्थित सीडीए आर्मी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। बम डिस्पोजल दस्ता और लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की, मगर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने ट्विटर को चिट्ठी लिखकर लेडी डॉन ग्रुप के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
सीडीए कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स का ट्विटर पर लेडी डॉन के नाम से अकाउंट बना हुआ है। शनिवार केे धमकी भरा मेसेज आया, जिसमें लिखा है कि ठीक एक घंटे बाद मेरठ सीडीए आर्मी कैंट में बम धमाका होगा। सब के सब मारे जाएंगे। इसके बाद पुलिस टीम सीडीए कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
बम डिस्पोजल टीम ने कार्यालय की सघन चेकिंग की। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि शरारती तत्व ने हरकत की है। लेडी डॉन का ट्विटर अकाउंट देखा गया, जिसमें यूपी विधानसभा लखनऊ, रेलवे स्टेशन, गोरखपुर मठ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुख्यमंत्री के साथ भी अनहोनी की बात इसमें लिखी है।
विज्ञापन
लेडी डॉन ग्रुप की जानकारी मांगी गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने सीडीए कार्यालय में बम डिस्पोजल टीम के साथ चेकिंग की, कुछ नहीं मिला। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी