फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Alania murder of a young man in Nangla Kumbha, cousin killed him by stabbing him six times

Meerut: युवक का एलानिया कत्ल, चचेरे भाई ने छुरी से किए छह वार, लहूलुहान होकर गिर पड़ा मारूफ

Wed, 11 Jun 2025 01:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Jun 2025 01:14 AM IST
सार

चचेरे भाई इस्माइल ने मारूफ को खेतों में काम करते समय जान से मारने की धमकी दी थी, मगर उसने गंभीरता से नहीं लिया। गांव आते ही इस्माइल ने मारूफ की हत्या कर दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
Meerut: Alania murder of a young man in Nangla Kumbha, cousin killed him by stabbing him six times
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जानी खुर्द के गांव नंगला कुंभा में मंगलवार रात मारूफ (28) की चचेरे भाई इस्माइल ने छुरी से वार कर एलानिया हत्या कर दी। दोनों के बीच शाम को खेत से मिट्टी उठाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस्माइल ने मारूफ को गांव पहुंचने पर हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। वारदात को अंजाम देकर भागे हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। दोनों पक्षों में तनाव के कारण गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, नंगला कुंभा निवासी रागिब का पुत्र मारूफ मंगलवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर घूम रहा था। इस दौरान उसका चचेरा भाई इस्माइल वहां आया। इसके बाद इस्माइल ने मारूफ पर छुरी से वार कर दिए। करीब आधा दर्जन वार कर इस्माइल मौके से भाग गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छुरी के वार से गंभीर घायल अवस्था में मारूफ जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। चीख सुनकर परिजन बाहर आए। परिजन घायल मारूफ को उपचार के लिए मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में कुछ देर में ही उपचार के दौरान मारूफ की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

मारूफ के परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम घटना का आरोपी इस्माइल अपने खेत से भैंसा-बुग्गी से मिट्टी उठा रहा था। बराबर के खेत में काम कर रहे मारूफ ने इस्माइल को खेत से मिट्टी उठाने के लिए मना किया था। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। 
 

इस्माइल ने मारूफ को गांव चलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात को मारूफ ने गंभीरता से नहीं लिया। गांव आने पर इस्माइल ने अपनी धमकी मारूफ की जान लेकर पूरी कर दी। मृतक मारूफ खेती के साथ-साथ भैंस पालने का काम भी करता था। वह अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
 

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक पक्ष ने इस्माइल का नाम बताया है। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं। उसके पिता युनुस को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी देखें...
Bijnor: शादी के अगले दिन ही दूल्हे की मौत, दुल्हन को लेने आया था ससुराल, आंसुओं से भीग गए मेहंदी रचे हाथ    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed