{"_id":"6848513c344e463ecd0ac1fc","slug":"bijnor-groom-died-the-next-day-of-marriage-in-laws-had-come-to-pick-up-the-bride-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शादी के अगले दिन ही दूल्हे की मौत, दुल्हन को लेने आया था ससुराल, आंसुओं से भीग गए मेहंदी रचे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शादी के अगले दिन ही दूल्हे की मौत, दुल्हन को लेने आया था ससुराल, आंसुओं से भीग गए मेहंदी रचे हाथ
Tue, 10 Jun 2025 09:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:12 PM IST
सार
बिना मां-बाप की बच्ची पुष्पा का विवाह सात जून को सिरधनी निवासी राम उर्फ रवि के साथ हुआ था। दूल्हे की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
दूल्हे राम के साथ पुष्पा की शादी की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी से अगले दिन पत्नी को ससुराल लेने गए दूल्हे की अचानक मौत हो गई। दूल्हे की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। दूल्हे की मौत से दोनों गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र कोतवाली शहर के ग्राम धौकलपुर निवासी शेर सिंह की बहन पुष्पा देवी का विवाह सात जून शनिवार को ग्राम सिरधनी निवासी राम उर्फ रवि पुत्र विपिन कुमार के साथ हुआ था। सोमवार को लड़की पक्ष के लोग लड़की को लेकर आए। इसके एक घंटा बाद ही लड़के पक्ष के लोग लड़की को लेने के लिए पहुंच गए। इस दौरान हर्षपूर्ण माहौल में दूल्हे तथा उसके साथ आए लोगों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाश्ता करते समय अचानक दूल्हा रवि पीछे की ओर गिर गया। रवि की नाक से खून आ गया। इस दौरान दूल्हा बेहोश हो गया। परिजन दूल्हे को बिजनौर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां दूल्हे राम उर्फ रवि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज से दूल्हे की मौत हुई है।
दूल्हे की मौत का समाचार ग्राम सिरधनी तथा धौकलपुर में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान दुल्हन पुष्पा भी बेहोश हो गई। दुल्हन तथा दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को परिजनों ने बेहद गमगीन माहौल में दूल्हे का अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर कर दिया।
ट्रैक्टर चालक था दूल्हा रवि
परिजनों के अनुसार दूल्हा रवि ट्रैक्टर चालक था। दुल्हन पुष्पा के माता और पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है। दुल्हन के भाई शेर सिंह तथा छोटे भाई मास्टर चमन सिंह ने बहन को पाला और विवाह किया। रवि की मौत से पुष्पा सदमे में है।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: वैश्य महासभा जिलाध्यक्ष की हत्या, किराना व्यापारी और नौकर ने दबा दिया गला, ऐसे पकड़े हत्यारे
परिजनों के अनुसार दूल्हा रवि ट्रैक्टर चालक था। दुल्हन पुष्पा के माता और पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है। दुल्हन के भाई शेर सिंह तथा छोटे भाई मास्टर चमन सिंह ने बहन को पाला और विवाह किया। रवि की मौत से पुष्पा सदमे में है।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: वैश्य महासभा जिलाध्यक्ष की हत्या, किराना व्यापारी और नौकर ने दबा दिया गला, ऐसे पकड़े हत्यारे