{"_id":"6aa8361a5be90e214409a701","slug":"meerut-afghanistan-wicketkeeper-batsman-noor-ul-rahman-bought-bats-and-made-these-remarks-about-virat-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज नूर उल रहमान ने खरीदे बैट, विराट और रोहित के बारे में कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज नूर उल रहमान ने खरीदे बैट, विराट और रोहित के बारे में कह दी ये बात
Mon, 14 Sep 2026 11:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:30 PM IST
सार
अफगानिस्तान के क्रिकेटर नूर अपनी टीम के मैनेजर नासिर के साथ मेरठ स्थित बैट कंपनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके देश में विराट, रोहित और धोनी सबसे ज्यादा मशहूर हैं। आईपीएल ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को बहुत कुछ दिया है।
विज्ञापन
बैट देखते नूर उल रहमान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज नूर उल रहमान ने कहा कि भारत में अफगानिस्तान के क्रिकेटरों को खूब प्यार मिलता है। भारत की परिस्थितियों और यहां के क्रिकेट माहौल को लेकर हमारे क्रिकेटर अच्छी तरह से वाकिफ हैं। यहां आईपीएल में हमारे देश के क्रिकेटर खेलते हैं।
विज्ञापन
विकेटकीपर बल्लेबाज नूर उल रहमान पहुंचे मेरठ।
- फोटो : अमर उजाला
नूर उल रहमान ये बातें सोमवार को बीडीएस कंपनी में बैट सहित अन्य खेल उपकरण लेने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मेरठ के क्रिकेट उत्पादों ने देशभर में पहचान बनाई है। इस दौरान टीम के मैनेजर नासिर भी साथ रहे। इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज चल रही है। पहला मैच भारतीय टीम जीत चुकी है। दूसरा मैच मंगलवार को है। इससे पूर्व अफगान टीम के सदस्य व मैनेजर मेरठ बीडीएम पहुंचे। इस दौरान कंपनी के निदेशक राकेश महाजन ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नासिर ने कहा कि बड़ी संख्या में अफगान खिलाड़ी आइपीएल में खेलते हैं। इसमें उन्हें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उच्च स्तर की क्रिकेट सीखने का अवसर मिलता है। अफगानिस्तान में रोहित, विराट, धोनी जैसे खिलाड़ी काफी लोकप्रिय हैं। भारत में भी अफगान खिलाड़ियों के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। राशिद खान सबसे अधिक लोकप्रिय खिलाड़ी हैं।
नासिर ने बताया कि काबुल में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। भविष्य में अफगानिस्तान चाहता है कि अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय टीमें उसके घरेलू मैदानों पर खेलें। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) भी शुरू होने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अफगानिस्तान का सबसे बड़ा लक्ष्य टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप या टेस्ट चैंपियनशिप में खिताब जीतना है। विश्व कप जीतना देश के क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल होगा।
आज हो सकता है नूर का पदार्पण
अफगानी क्रिकेटर नूर उल रहमान विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। सोमवार को उन्होंने यहां अपनी पसंद का बैट तैयार कराया। उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को भारत के साथ होने वाले दूसरे टी-20 मैच में उनका पदार्पण हो सकता है। टीम मैनेजर ने बताया कि मंगलवार को नूर को टीम में मौका दिया जा सकता है। वह अफगानिस्तान-ए के लिए खेलते आए हैं। नूर ने बताया कि अफगानिस्तान में युवा अपने स्टार खिलाड़ियों को देखकर क्रिकेट की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इंटर-क्लब और स्कूल स्तर से खिलाड़ी प्रोफेशनल क्रिकेट की तरफ बढ़ रहे हैं।
ये भी देखें...
वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी: प्रिंस-शांतनु की तूफानी बल्लेबाजी से जीता गाजियाबाद, मेरठ रेड को 8 विकेट से हराया