फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused Suraj of firing on businessman after not paying extortion and arrested in police encounter

रंगदारी: व्यापारी पर फायरिंग करने वाला मुठभेड़ में अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सनी से जुड़ा है आरोपी

Tue, 06 Jun 2023 12:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Jun 2023 12:41 AM IST
सार

मेरठ में रंगदारी का मामला : रंगदारी न देने पर व्यापारी पर फायरिंग करने वाला इनामी आरोपी मुठभेड़ में दबोचा गया। बताया गया कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सनी से जुड़ा है।

विज्ञापन
Meerut: Accused Suraj of firing on businessman after not paying extortion and arrested in police encounter
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली अमरोहा विधायक महबूब अली को धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लावड़ में पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर गारमेंट व्यापारी सुदेश सैनी पर फायरिंग कराने वाले 25 हजार के इनामी सूरज को सोमवार इंचौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जंगल में मोबाइल बरामदगी के दौरान वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। सूरज ने ही सादमान और रवि को व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करने के लिए नौ हजार रुपये में तैयार किया था। तीसरे आरोपी 25 हजार के इनामी रवि की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


31 मई को व्यापारी सुदेश सैनी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सनी काकरान और अतुल जाट ने फोन पर रंगदारी मांगी थी। सुदेश के फोन काटने पर सनी ने अपने साथी इंचौली के चिंदौड़ी टप्पा गांव निवासी सूरज को फायरिंग कराकर दहशत फैलाने की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद सूरज ने मुज़फ्फरनगर के पिन्ना गांव निवासी सादमान और दौराला के मोहल्ला भगवानपुरी निवासी रवि को इसके लिए तैयार किया। दोनों को नौ हजार रुपये देकर कहा कि रंगदारी की रकम मिलने के बाद उनको हिस्सा दे दिया जाएगा। दाेनों को कहा गया कि सिर्फ साइड में गोली चलाकर दहशत फैलानी है।

विज्ञापन

इसके बाद सादमान और रवि ने दुकान पर पहुंचकर फायरिंग कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने सादमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, सूरज और रवि पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 25- 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

सोमवार को पुलिस ने सूरज को खनौदा देदवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को बरामद कराने के लिए सूरज को मीठेपुर जंगल में बंबे के पास लेकर पहुंची तो सूरज ने यहां झाड़ियों से मोबाइल बरामद करा दिया। इसी बीच सूरज दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए गोली चलाई तो पैर में गोली लगने से सूरज घायल हो गया। सीएचसी दौराला में उसका उपचार कराया गया। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि सूरज पर इंचौली थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। फरार रवि की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: हाजी याकूब पर शिकंजा: मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, एक लाख का इनामी है आरोपी

सनी काकरान के गुर्गों की फाइल बननी शुरू
रंगदारी मांगने के बाद पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद सनी काकरान और अतुल जाट के साथियों की फाइल तैयार करनी शुरू कर दी है। कौन-कौन बदमाश सनी काकरान के संपर्क में हैं, इसका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। सूरज ने बताया कि उसके पास सनी काकरान का फोन आया था कि पैरवी के लिए रकम जुटानी है। ऐसे में उसने सूरज को ही सारे काम की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस सूरज के अलावा उन युवकों का भी रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिनको रंगदारी मांगे जाने वाले मोबाइल से कॉल की गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: महिलाओं ने खूब बहाए आंसू, पर नहीं आए काम, अफसरों ने छीनी 600 बीघा जमीन, देखें विरोध की तस्वीरें

मुकदमों की तारीख पर पुलिस रखेगी निगरानी
सनी और अतुल के खिलाफ कोर्ट में चल रहे मुकदमों की भी एसएसपी ने अलग फाइल तैयार करने को कहा है। किस मुकदमे में कब की तारीख लगी है, इसका पुलिस अधिकारी रिकॉर्ड रखेंगे। इन मुकदमों के जो गवाह हैं, उनसे भी संबंधित थाना प्रभारियोंं को लगातार संपर्क करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed