फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused husband reachs police station says arrest me, I have killed my wife

Meerut: थाने पहुंचकर बोला पति- साहब मैंने पत्नी की हत्या की है, गिरफ्तार कर लो!

Wed, 24 May 2023 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 May 2023 12:18 PM IST
सार

एक युवक से बातचीत के शक में पत्नी की गला घोटकर हत्या करने वाले पति ने मंगलवार को पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Accused husband reachs police station says arrest me, I have killed my wife
Meerut ki Awaaz

विस्तार

मेरठ के मेदपुर गांव में फरजाना हत्याकांड का आरोपी पति नसीरूद्दीन ने मंगलवार को थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने कहा-साहब मैंने पत्नी की हत्या की है, गिरफ्तार कर लो।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी फरजाना एक युवक से बातचीत करती थी। उसे दोनों पर शक था। सोमवार को उसके घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। उन्हें खाना-पीना देने की बजाय पत्नी पड़ोस में अपने पिता के घर चली गई थी।

विज्ञापन


रिश्तेदारों के जाने के बाद फरजाना ने उसके साथ झगड़ा किया और पुलिस में भी शिकायत करने की धमकी दी। तभी उनके बीच विवाद बढ़ गया और उसने गुस्से में आकर पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद वह शहर में अपने एक रिश्तेदार के यहां पर चला गया था और रातभर वहीं पर रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather: पश्चिमी यूपी में तीन दिन आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, बिजनौर में पेड़ गिरने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर वह अपने भाई आजाद के साथ थाने पहुंच गया। भावनपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। 

यह था मामला 
मेदपुर गांव निवासी हनीफ की इकलौती बेटी फरजाना की सोमवार को उसके पति नसीरूदीन ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था।

मृतका के बेटे तालिब ने पिता को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था। नसीरूद्दीन मूलरूप से पचपेड़ा गांव का रहने वाला है, लेकिन फरजाना के पिता ने शादी के बाद उन्हें अपने पड़ोस में ही मकान दिला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed