फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weather: Warning of thunderstorm and hailstorm for three days in western UP, two killed due to falling tree in

Weather: पश्चिमी यूपी में तीन दिन आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, बिजनौर में पेड़ गिरने से दो की मौत

Wed, 24 May 2023 09:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 May 2023 09:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। वहीं बिजनौर जिले में मंगलवार की शाम तेज आंधी में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Weather: Warning of thunderstorm and hailstorm for three days in western UP, two killed due to falling tree in
कार के ऊपर गिरा बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। कुछ इलाकों में मंगलवार को भी बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी रहा आगरा, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, नोएडा, जालौन में कहीं तेज पानी बरसा तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिनों के लिए कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मेरठ में भी मंगलवार रात दस बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। हालांकि पश्चिमी यूपी में खासकर मेरठ में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है और तापमान में भी कमी आई है। वहीं बिजनौर आंधी और बारिश कई जगह आफत बन गई। जिले में जहां आधे शहर की बत्ती गुल रही वहीं पेड़ गिरने के कारण दो लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन में भीषण गर्मी के बाद रात दस बजे मौसम बदल गया। वहीं सीजन में मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में 40 डिग्री से नीचे चल रहा तापमान, पिछले तीन दिन से लगातार छलांग  लगाते हुए 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के बीच शहरवासी हलकान रहे और जनजीवन भी प्रभावित रहा। 

यह भी पढ़ें: विश्व स्कीजोफ्रेनिया दिवस: जादू-टोना नहीं, मानसिक बीमारी है स्कीजोफ्रेनिया, इलाज कराएं

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24-28 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है। अगले 5 दिन किसी भी खड़ी फसल में सिंचाई न करें।  

बेगमपुल रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित
बढ़ती गर्मी की मार के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मेरठ का 272 था, लेकिन मंगलवार को थोड़ा कम हुआ तो 250 पर आ गया। हालांकि, अभी भी एनसीआर में प्रदूषण का स्तर सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है।

बागपत 295, गाजियाबाद 195, मुजफ्फरनगर 246 दर्ज किया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा प्रदूषित बेगमपुल रहा। यहां पर एक्यूआई 310, दिल्ली रोड 294, जयभीमनगर 233, गंगानगर 240, पल्लवपुरम 267 दर्ज किया गया।

Weather: Warning of thunderstorm and hailstorm for three days in western UP, two killed due to falling tree in
आंधी में उखड़ा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में आंधी-बारिश में दो लोगों की मौत, आधे जिले की बिजली गुल
बिजनौर जिले में मंगलवार की शाम तेज आंधी में तमाम पेड़ धरा शाही हो गए। बढ़ापुर थाना क्षेत्र में एक कार पर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई।

वहीं हल्दौर रोड पर भी एक बाइक सवार दंपती के ऊपर आंधी में पेड़ गिर गया। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। जिले में पेड़ गिरने की वजह से दो लोगों की मौत हुई है। सैकड़ों बिजली के खंबे और लाइनें टूट गई हैं, जिले भर के अधिकांश गांव में आंधी आने के बाद से ही बत्ती गुल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed