फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused Drinks Harpic in Police Custody Toilet, Condition Critical; Kept Under 72-Hour Observation

मेरठ: खरखौदा में पुलिस हिरासत में आरोपी ने शौचालय में पीया टॉयलेट क्लीनर, हालत गंभीर; 72 घंटे निगरानी में

Tue, 08 Sep 2026 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Sep 2026 02:30 PM IST
सार

खरखौदा में बाइक चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी मिथुन ने पुलिसकर्मी की मौजूदगी में शौचालय में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां 72 घंटे निगरानी में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Accused Drinks Harpic in Police Custody Toilet, Condition Critical; Kept Under 72-Hour Observation
पुलिस हिरासत में युवक ने पीया टॉयलेट क्लीनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरखौदा थानाक्षेत्र में मंगलवार को धीरखेड़ा चौकी पर बड़ी घटना घट गई। बाइक चोरी के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी ने पुलिसकर्मी की मौजूदगी में शौचालय के भीतर रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे आनन-फानन एनसीआर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद उसे मेरठ के जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 72 घंटे की निगरानी में गहन उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


बाइक चोरी की जांच में हिरासत में लिए गए थे तीन आरोपी
पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले नयागांव निवासी राजीव की बाइक गांव से चोरी हो गई थी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव तक पहुंची।

विज्ञापन

ऑनलाइन भुगतान से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि ईसापुर निवासी दो युवकों ने गांव की एक दुकान से सामान खरीदा था और उसका भुगतान ऑनलाइन किया था। इसी भुगतान के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पूछताछ के दौरान मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी मिथुन का नाम भी सामने आया। पुलिस के अनुसार चोरी की बाइक दोनों युवकों ने मिथुन को बेची थी और आरोप है कि विपिन ने बाइक को काट दिया था।

धीरखेड़ा चौकी पर चल रही थी पूछताछ
पुलिस ने सोमवार को दोनों युवकों के साथ मिथुन को भी हिरासत में लिया था। तीनों को धीरखेड़ा पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की जा रही थी।

Meerut: Accused Drinks Harpic in Police Custody Toilet, Condition Critical; Kept Under 72-Hour Observation
पुलिस हिरासत में युवक ने पीया टॉयलेट क्लीनर - फोटो : अमर उजाला

शौचालय में जाने के बाद हार्पिक पीने का आरोप
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब चार बजे मिथुन ने शौचालय जाने की बात कही। एक पुलिसकर्मी उसे शौचालय लेकर गया। आरोप है कि शौचालय के अंदर मिथुन ने वहां रखा हार्पिक पी लिया।

तबीयत बिगड़ते ही अस्पताल ले गई पुलिस
हार्पिक पीने के कुछ ही देर बाद मिथुन की हालत बिगड़ने लगी। पुलिसकर्मी ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी और उसे पास के एनसीआर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे मेरठ के जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

72 घंटे निगरानी में रखा गया
चिकित्सकों के अनुसार मिथुन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे 72 घंटे तक गहन चिकित्सा केंद्र में निगरानी में रखा गया है। पुलिस की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

तालाब से बाइक के कटे हिस्से बरामद करने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों आरोपियों की भूमिका सामने आई है। उनकी निशानदेही पर नूरपुर स्थित एक तालाब से काटी गई बाइक के पुर्जे और अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत में सुधार होने के बाद उससे आगे पूछताछ की जाएगी और मामले में कार्रवाई जारी रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed