फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Abusive man called them 434 times in 10 months, case filed

Meerut: गालीबाज चाैधरी ने डायल-112 का बनाया घनचक्कर, 10 महीने 434 बार फोन कर बुलाई पुलिस, अब हुई बड़ी कार्रवाई

Thu, 14 Nov 2024 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 14 Nov 2024 11:28 AM IST
सार

मेरठ में एक गालीबाज व्यक्ति ने पुलिस का ऐसा घनचक्कर बनाया कि पुलिस भी परेशान हो गई। पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा है क्या? लेकिन जब इस व्यक्ति की हकीकत खुली तो इस पर बड़ी कार्रवाई भी हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Abusive man called them 434 times in 10 months, case filed
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हेलो ... मैं रजपुरा गांव से राहुल चौधरी बोल रहा हूं। गांव में झगड़ा और एक युवक लहूलुहान हो गया है, आप तुरंत आइये। कंट्रोल रूम में कॉल आते ही पुलिस लोकेशन ट्रेस करती और गांव पहुंच जाती। कॉल करने वाले युवक को पुलिस फोन करती तो वह उनको खूब गाली-गलौज करता।

विज्ञापन


दस महीने में 434 बार किया काॅल
ऐसा एक बार नहीं, दस महीने में 434 बार हुआ। अब तो पुलिस भी कॉल आते ही समझ जाती कि गालीबाज युवक की सूचना है। युवक की बढ़ती हरकतों से परेशान होकर डायल-112 के प्रभारी इंस्पेक्टर बलराम यादव ने गंगानगर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: RRTS Udate: साहिबाबाद से आगे दिल्ली की ओर नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन जारी, परिचालन के लिए स्टेशन तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेशन ट्रेस कर हुई कार्रवाई
डायल-112 की कॉल लखनऊ कंट्रोल रूम पर जाती है। गंगानगर के रजपुरा गांव निवासी राहुल चौधरी ने कंट्रोल रूम में पहली कॉल एक जनवरी 2024 को की थी। बताया था कि गांव में झगड़ा हो गया और एक युवक गंभीर है।

लोकेशन ट्रेस की गई और सूचना के 12 मिनट में पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पहुंच गई। गांव में कोई झगड़ा नहीं मिला। जिस पर पुलिसकर्मियों ने कॉलर को फोन किया तो उसने गाली-गलौज कर दी।

Meerut: Abusive man called them 434 times in 10 months, case filed
Prv, up 112 - फोटो : ANI

कंट्रोल रूम में 434 बार कॉल कर दी फर्जी सूचना
एक जनवरी से सात नवंबर तक राहुल ने कंट्रोल रूम में 434 बार कॉल कर फर्जी सूचना दी। हर बार पुलिस गांव में पहुंची और फोन पर राहुल की गाली-गलौज सुनकर वापस लौटी। अब गंगानगर थाने की पीवीआर पर तैनात पुलिसकर्मी समझ गए थे कि गालीबाज युवक ने कॉल की है।

अब राहुल लखनऊ कंट्रोल रूम से फोन आने पर गलत फीडबैक देकर पुलिसकर्मियों की शिकायत करता था। दो दिन पहले भी राहुल ने कंट्रोल रूम में कॉल करके सूचना दी कि गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। जिस पर पीवीआर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने राहुल को कॉल की, जिस पर पहले उसने खुद को गांव से बाहर होना बताया। इससे पहले पुलिस कुछ कहती कि उसने फिर से गाली-गलौज कर दी। पुलिसकर्मियों के मुताबिक वह जब भी राहुल से बात करते तो लगता था कि वो बहुत नशे में है।

मां के नाम पर जारी सिम का किया इस्तेमाल
राहुल की इस हरकत से परेशान हुई पुलिस ने सर्विलांस सेल को उसका पता लगाने में जुटाया। सर्विलांस की रिपोर्ट में मोबाइल नंबर की आईडी राहुल की मां सुनीता के नाम पाई गई।

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल सिम का आवेदन पत्र निकलवाया। इस पर दूसरा मोबाइल नंबर लिखा था। जांच की गई तो पता चला कि यह राहुल इस्तेमाल करता है और वह आपात सेवा यूपी-112 पर फर्जी सूचना दर्ज कराकर पुलिसकर्मियों का समय समय बर्बाद कर रहा है।

राहुल के खिलाफ झूठी सूचना, सरकारी कर्मचारी को गुमराह करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। - नवीना शुक्ला, सीओ सदर देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed