फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RRTS Udate: Trial run of Namo Bharat trains continues from Sahibabad towards Delhi, station ready

RRTS Udate: साहिबाबाद से आगे दिल्ली की ओर नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन जारी, परिचालन के लिए स्टेशन तैयार

Thu, 14 Nov 2024 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 14 Nov 2024 11:12 AM IST
सार

साहिबाबाद से आगे दिल्ली की दिशा में नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन चल रहा है। यहां दिल्ली सेक्शन के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशनों में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
RRTS Udate: Trial run of Namo Bharat trains continues from Sahibabad towards Delhi, station ready
आरआरटीएस सब स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दिल्ली की ओर नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो गया है। आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों को परिचालन के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


33 केवी की क्षमता पर किए गए चार्ज
इन स्टेशनों में बिजली आपूर्ति के लिए स्थापित सहायक (ऑग्जिलियरी) सब-सटेशनों (एएसएस) को 33 केवी की क्षमता पर चार्ज कर दिया गया है। जिससे स्टेशन की विद्युत प्रणाली, एएफसी सिस्टम और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है।
विज्ञापन


इन स्टेशनों में विद्युत आपूर्ति के लिए वर्तमान में, गाजियाबाद रिसीविंग सब स्टेशन से 33 केवी क्षमता वाली केबल आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशन तक वायडक्ट एवं टनल के माध्यम से पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

RRTS Udate: Trial run of Namo Bharat trains continues from Sahibabad towards Delhi, station ready
RRTS station - फोटो : अमर उजाला
54 किलोमीटर तक हो जाएगा काॅरिडोर का विस्तार
इस सेक्शन का परिचालन आरंभ होने के बाद, कॉरिडोर के परिचालित सेक्शन का विस्तार 54 किलोमीटर तक हो जाएगा। यह सेक्शन आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यात्रियों के लिए पारगमन विकल्प की संख्या में विशिष्ट वृद्धि होगी।

इस विस्तार से एनसीआर में यात्रियों के लिए अधिक सुविधा, सुव्यवस्थित कनेक्टिविटी और बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी। वर्तमान में, 9 स्टेशनों के साथ 42 किलोमीटर का कॉरिडोर परिचालित है, जिसमें साहिबाबाद, गाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ शामिल हैं।

गाजियाबाद आरएसएस से दिल्ली खंड को बिजली की आपूर्ति एक अस्थायी प्रावधान है। आने वाले समय में दिल्ली सेक्शन को विद्युत आपूर्ति सराय काले खां रिसीविंग सब स्टेशन से की जाएगी। जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

सराय काले खां होगा सबसे बड़ा स्टेशन
सराय काले खां आरएसएस में विद्युत आपूर्ति दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड के ग्रिड से तथा आईपी स्टेट स्थित गैस टरबाइन पावर स्टेशन से की जाएगी। दिल्ली सेक्शन के सबसे बड़े सराय काले खां स्टेशन में भी एएसएस रूम बनकर तैयार हो चुका है और इसे भी जल्द ही चार्ज किया जाएगा।

दिल्ली से मेरठ के बीच बन रहे हैं पांच रिसीविंग सब स्टेशन
दिल्ली से मेरठ के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर पर पांच रिसीविंग सब स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें गाज़ियाबाद, मुरादनगर और शताब्दी नगर आरएसएस बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि सराय काले खां आरएसएस से भी जल्द ही विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी।

इसके अतिरिक्त पांचवां आरएसएस मेरठ के मोदीपुरम में निर्माणाधीन है। कॉरिडोर पर विद्युत आपूर्ति के लिए एनसीआरटीसी ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशनों के साथ करार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed