फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A youth has died and many injured during conflict between two sides in a village of Parikshitgarh

Meerut: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत से मचा कोहराम, दो महिलाएं हिरासत में, कार्रवाई जारी

Fri, 24 Feb 2023 12:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Feb 2023 12:29 PM IST
सार

Meerut News : परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। वहीं संघर्ष में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Meerut: A youth has died and many injured during conflict between two sides in a village of Parikshitgarh
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर खानपुर गढ़ी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जमकर चले लाठी-डंडे
बताया गया कि शिवनगर खानपुर गढ़ी गांव में बीती रात खेत में पानी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व सरिये चल गए। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिला पत्नी व सास को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि दो दिन पूर्व ग्राम शिवनगर खानपुर गढ़ी में देव प्रसाद पुत्र धीरेंद्र विप्लव के साले का गांव के ही 30 वर्षीय अरुण पुत्र सुभाष से खेत में पानी करने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में चेकिंग अभियान: 103 वाहनों के कटे चालान, कार्रवाई से देहात क्षेत्रों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

वहीं गुरुवार बीती रात में विप्लव पुत्र हरिपत, सौरभ, गौरव पुत्र विप्लव, प्रीति पत्नी विप्लव और साला देव प्रसाद ने अरुण के साथ सरियों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उपचार के दौरान अरुण की मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

यह भी पढ़ें: Photos: हादसों का कहर, शामली में तीन दोस्तों की मौत, तो सहारनपुर में डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला
परीक्षितगढ़ क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में गांव पुट्ठी में शादी समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं ग्राम नारंगपुर में बच्ची का शव मिलने पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। सवाल उठ रहा है कि परीक्षितगढ़ पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम है। क्षेत्र में आए दिन हो रही बड़ी घटनाओं से पुलिस के प्रति लोगों में भारी रोष बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed