फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A young man shot himself while making a video call with his girlfriend

Meerut: प्रेमिका से वीडियो कॉल करते हुए युवक ने खुद को मारी गोली, बंद कमरे के बाहर रोती रही पत्नी और दो बच्चे

Sun, 29 Jun 2025 05:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 29 Jun 2025 05:53 PM IST
सार

गुलजार की पत्नी और दो बच्चे हैं, फिर भी उसका अफेयर खतौली निवासी विवाहिता से चल रहा है। रविवार को उसने पत्नी को धक्का देकर बाहर निकाला और कमरा बंद कर खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन
Meerut: A young man shot himself while making a video call with his girlfriend
वारदात के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव मवाना खुर्द में विवाहित गुलजार ने शादीशुदा प्रेमिका से वीडियो कॉल पर कहासुनी होने के बाद खुद के पेट में गोली मार ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे निकाला और परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कमरे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखे व दो कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

Meerut: A young man shot himself while making a video call with his girlfriend
घटना की जानकारी देती गुलजार की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

गांव मवाना खुर्द निवासी गुलजार (32) विवाहित है। गुलजार के दो बच्चे हैं, आठ साल का एक लड़का और छह साल की लड़की है। गुलजार मोबाइल टावर की फाउडेंशन बनाने की ठेकेदारी करता है। उसकी पत्नी ने बताया कि गुलजार के मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी किसी विवाहित महिला से तीन-चार साल से अनैतिक संबंध हैं। वह दो दिन पहले घर से गया था, शनिवार रात को वापस लौटा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य से उसने कोई बात नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: A young man shot himself while making a video call with his girlfriend
कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह वह उसके कमरे में नाश्ता देने गई, तो गुलजार उसी महिला से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। गुलजार ने उससे खाना लिया और धक्का देकर बाहर निकाल दिया व दरवाजा बंद कर लिया। अंदर से आवाज आ रही थी। गुलजार कह रहा था कि तूने मेरे साथ खेल खेला है। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई तो परिवार में हंगामा मच गया। 
पुलिस को सूचना दी गई। किसी तरह दरवाजा तोड़कर पुलिस और परिजन अंदर पहुंचे तो गुलजार बिस्तर पर उल्टा पड़ा था और खून बह रहा था। 
 
विज्ञापन

Meerut: A young man shot himself while making a video call with his girlfriend
गुलजार को कमरे से बाहर निकालने के लिए तोड़ा गया दरवाजा। - फोटो : अमर उजाला

गुलजार को इलाज के लिए मेरठ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने कमरे में रखी ड्रेसिंग टेबल से तमंचा और दो कारतूस व दो खोखे बरामद किए। पत्नी का कहना है कि उसका पति से कोई विवाद नहीं है। पति ने रिश्तेदारों से कहा है कि उसकी मौत की जिम्मेदार खतौली निवासी महिला होगी। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


ये भी देखें...
Meerut: इंचौली में जहर देकर मार डाले 12 पशु, जहरखुरानी गैंग का एक बदमाश पकड़ा, पानी पिला-पिलाकर पीटा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed