{"_id":"693c4f84a9028eb0bb0f1fcf","slug":"meerut-a-three-year-old-girl-fell-out-of-her-mother-s-hand-after-the-bike-collided-and-was-crushed-by-a-truck-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बाइक में टक्कर लगते ही मां के हाथ से छूटकर गिरी तीन साल की बच्ची, ट्रक ने रौंद दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बाइक में टक्कर लगते ही मां के हाथ से छूटकर गिरी तीन साल की बच्ची, ट्रक ने रौंद दिया
Fri, 12 Dec 2025 10:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:53 PM IST
सार
अब्दुल्लापुर निवासी सुंदर, पत्नी मीनू और बेटी परी को साथ लेकर शादी समारोह से लौट रहा था। बागपत रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। बच्ची की मौत होने पर घायल मीनू बुरी तरह बिलखने लगी। पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत।
विस्तार
टीपीनगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मीनू की गोद में बैठी तीन साल की बच्ची परी उछलकर गिर गई। ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में मीनू और रिश्तेदार अभिषेक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीट दिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर निवासी सुंदर की शादी कुछ साल पहले नई बस्ती निवासी मीनू के साथ हुई थी। मीनू शुक्रवार को जानी थाना क्षेत्र के इकला गांव निवासी रिश्तेदार के यहां हुए शादी समारोह से बेटी और रिश्तेदार के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। शाकुंभरी देवी मंदिर के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। परी मीनू की गोद से उछलकर सड़क पर गिर गई। ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही परी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मीनू और बाइक चालक रिश्तेदार अभिषेक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची को रौंदने के बाद चालक ने ट्रक को दौड़ा लिया। कुछ बाइक सवारों ने पीछा किया। करीब 500 मीटर की दूरी पर ही ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। इस दौरान मौके पर जमा हुए लोगों ने चालक को ट्रक से नीचे उतार लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
सूचना पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीनू और अभिषेक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका उपचार जारी है। वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बहन के देवर की शादी में गई थी मीनू
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मीनू की बहन की शादी इकला गांव में हुई है। बृहस्पतिवार को बहन के देवर सोनू की शादी थी। मीनू को अपने मायके नई बस्ती जाना था। इसलिए वह बेटी संग रिश्तेदार अभिषेक के साथ आ रही थी। रास्ते में यह हादसा हो गया।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मीनू की बहन की शादी इकला गांव में हुई है। बृहस्पतिवार को बहन के देवर सोनू की शादी थी। मीनू को अपने मायके नई बस्ती जाना था। इसलिए वह बेटी संग रिश्तेदार अभिषेक के साथ आ रही थी। रास्ते में यह हादसा हो गया।