Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A four-story commercial building will be constructed at Surajkund, featuring 224 shops and parking

मेरठ: सूरजकुंड पर बनेगा चार मंजिला व्यावसायिक भवन, 224 दुकानें और 150 वाहनों के लिए होगी पार्किंग

Wed, 18 Nov 2026 10:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 18 Nov 2026 10:28 PM IST
सार

नगर नगम का नया कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। ऐसे में सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय को तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार हो गई है। निर्माण कार्य के लिए ठेका एजेंसी का चयन जल्दी ही किया जाएगा। 

विज्ञापन
Meerut: A four-story commercial building will be constructed at Surajkund, featuring 224 shops and parking
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय को तोड़कर अब यहां एक व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना की कवायद तेज हो गई है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की ओर से डीपीआर तैयार कर लिया है। जल्द ही लखनऊ में नगर विकास विभाग में समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। डिजाइन पर मुहर लगने के बाद निर्माण कार्य के लिए ठेका एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

नगर निगम का नया कार्यालय शास्त्रीनगर नई सड़क पर बनकर तैयार हो गया है। इसमें महापौर और नगर आयुक्त के बड़े कार्यालय बनाए गए हैं। इसके बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने ही खुद ही यह सुझाव दिया था कि सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय में व्यावसायिक भवन बनाया जाए ताकि शहर के व्यापारियों को लाभ मिल सके। सकारात्मक सोच के साथ विकास कार्य होंगे। इसके बाद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने डीपीआर तैयार करने का कार्य संस्था सीएंडडीएस को सौंपा था। इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रस्ताव में दो बेसमेंट सहित चार मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसकी प्रारंभिक डिजाइन तैयार कर ली गई है। व्यावसायिक भवन में 151 वाहनों के पार्किंग की सुविधा होगी। इसमें 100 कारें और 51 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। कुल 224 दुकानें बनाई जाएंगी। प्रथम तल 49 दुकानें, द्वितीय तल पर 49 दुकानें, तृतीय व चतुर्थ तल पर 63-63 दुकानें होंगी।
विज्ञापन

इस निर्माण में लागत करीब 46 करोड़ रुपये अनुमानित है।नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना कि व्यावसायिक भवन के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है और आगे की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करने का लक्ष्य है। इस योजना से व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यातायात में सुधार होगा। पार्किंग की व्यवस्था बेहतर होने के चलते जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी देखें...
यूपी: नोएडा ‘फेस्टिवल सिटी’ में 88 निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी, ईओडब्ल्यू में छह निदेशकों पर रिपोर्ट दर्ज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed