फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A drug addict youth hit a three year old child on the ground thrice, condition critical

Meerut: नशेड़ी युवक ने तीन साल के बच्चे को तीन बार जमीन पर पटककर मारा, हालत गंभीर, फट पड़ा मां का कलेजा

Tue, 01 Oct 2024 09:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 01 Oct 2024 09:24 PM IST
सार

नशेड़ी युवक बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था। ऐसा उसने क्यों किया, वह नहीं बता पा रहा था। पुलिस का कहना है कि नशे के कारण वह इंसान से जानवर बन गया था। 

विज्ञापन
Meerut: A drug addict youth hit a three year old child on the ground thrice, condition critical
अस्पताल में भर्ती मासूम इमरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंगलाताशी में नशेड़ी युवक ने तीन साल के मासूम इमरान को जमीन पर पटक-पटक कर घायल कर दिया। सिर में चोट लगने से बच्चा लहूलुहान हो गया। बच्चे का शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर दौड़े। भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को भीड़ से छुटाकर थाने ले आई।
विज्ञापन

 

रोहटा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी अकरम ने बताया कि वह 10 साल से नंगलाताशी में किराए के मकान में रह रहा है। परिवार में पत्नी साहिबा और एक बेटा तीन वर्षीय इमरान व छोटा बेटा उस्मान है। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार को उसका बेटा इमरान घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच गांव का ही सलमान नशे की हालत में पहुंचा। वह बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने इमरान को जमीन पर तीन बार पटककर मारा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान को गंभीर अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती है और हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed