{"_id":"6811f20e8fa46126b004e4b1","slug":"meerut-a-dozen-people-attacked-a-mother-and-son-in-saini-village-injuring-them-by-hitting-them-on-the-head-w-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सैनी गांव में एक दर्जन लोगों ने मां-बेटे पर किया हमला, सिर में तमंचे की बट मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सैनी गांव में एक दर्जन लोगों ने मां-बेटे पर किया हमला, सिर में तमंचे की बट मारकर किया घायल
Wed, 30 Apr 2025 03:19 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 30 Apr 2025 03:19 PM IST
सार
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर सैनी गांव में किराना स्टोर पर बैठे मां-बेटे पर करीब एक दर्जन नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर सैनी गांव में किराना स्टोर पर बैठे मां-बेटे पर करीब एक दर्जन नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर महिला को घायल कर दिया। वही मौके पर की गई फायरिंग में एक युवक बाल - बाल बचा। परिजनों ने थाना इंचौली में तहरीर दी हैं।
विज्ञापन
सैनी गांव में बैंक के पास संजय का परिवार रहता है। घर के बाहर उनकी किराना स्टोर है। मंगलवार रात में पत्नी कोकिल और बेटा पुनीत दुकान बंद कर रहे थे। तभी एक दर्जन नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। इस बीच मौके से भाग रहे सनी नाम के युवक पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल बाल बचा।
विज्ञापन
आरोपी मां बेटे को बुरी तरह पीटकर फरार हो गए। सूचना पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में बुधवार को परिजनों ने थाने में तहरीर दी। इस मामले में थाना प्रभारी नितिन पाण्डेय का कहना है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ हैं इसके जांच की जा रही है, कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना में घायल पुनीत को मेडिकल अस्पताल और कोकिल को एप्सनोवा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन