फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A chaat vendor, Akash, was seriously injured after being hit by a speeding car in the Sadar police station area on Saturday morning.

Meerut News: छात्रों ने समझी अर्थशास्त्र की वास्तविक प्रासंगिकता

Sun, 01 Feb 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Meerut: A chaat vendor, Akash, was seriously injured after being hit by a speeding car in the Sadar police station area on Saturday morning.
मेरठ..कंवलजीत..घने कोहरे के चलते सदर नया बाजार में बिजली के खम्बे में घुसी कार खम्बा टुटा एक व्
मेरठ। नानक चंद एंग्लो संस्कृत महाविद्यालय (मेरठ कॉलेज) के अर्थशास्त्र विभाग में शनिवार को अर्थशास्त्र: प्रासंगिकता एवं क्षेत्र पर एक अतिथि व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे प्रो. आरपी जुयाल ने अर्थशास्त्र को केवल सिद्धांतों की किताब न बताकर इसे मानवीय व्यवहार, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर प्रस्तुत किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने प्रो. जुयाल का पुष्पगुच्छ एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया। शोधार्थी निशांत नैन ने वक्ता का संक्षिप्त परिचय दिया और पूरे सत्र का प्रभावी संचालन किया। प्रो. जुयाल ने व्याख्यान की शुरुआत शास्त्रीय अर्थशास्त्र के जनक एडम स्मिथ के विचारों से की। उन्होंने स्वहित की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि व्यक्तिगत लाभ कैसे अदृश्य हाथ के माध्यम से सामाजिक कल्याण में बदल सकता है। अर्थशास्त्र को संख्याओं तक सीमित न मानते हुए उन्होंने इसे मानवीय निर्णयों, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों से गहराई से जुड़ा विषय बताया। प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग एवं पुनर्जनन पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य की टिकाऊ अर्थव्यवस्था में अर्थशास्त्र की भूमिका निर्णायक है। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. संतवाना शर्मा, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. मनोज सिवाच एवं प्रो. नविता एस. कुमार सहित शोधार्थी मंजीत, नेहा भारद्वाज, सलोनी एवं अदिति उपस्थित रहीं। संवाद

मेरठ..कंवलजीत..घने कोहरे के चलते सदर नया बाजार में बिजली के खम्बे में घुसी कार खम्बा टुटा एक व्

मेरठ..कंवलजीत..घने कोहरे के चलते सदर नया बाजार में बिजली के खम्बे में घुसी कार खम्बा टुटा एक व्

मेरठ..कंवलजीत..घने कोहरे के चलते सदर नया बाजार में बिजली के खम्बे में घुसी कार खम्बा टुटा एक व्

मेरठ..कंवलजीत..घने कोहरे के चलते सदर नया बाजार में बिजली के खम्बे में घुसी कार खम्बा टुटा एक व्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed