फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A 29 year old youth did wrong to a 12 year old boy, the incident happened in broad daylight

Meerut: 12 साल के बालक से 29 साल के युवक ने किया गलत काम, इस पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई वारदात

Fri, 05 Sep 2025 12:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 05 Sep 2025 12:56 AM IST
सार

ब्रह्मपुरी क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहने वाले शुभम ने बालक को किडनैप कर लिया। फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ यौन हिंसा की। आरोपी एक कार के शोरूम में सेल्स मैनेजर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Meerut: A 29 year old youth did wrong to a 12 year old boy, the incident happened in broad daylight
कुकर्म। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में बुधवार शाम एक युवक 12 वर्षीय बालक का अपहरण कर अपने फ्लैट पर ले गया और उसके साथ यौन हिंसा की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार शोरूम में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने वाले आरोपी शुभम चौधरी (29) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि पीड़ित बालक बुधवार शाम कुत्ते को घुमा रह रहा था, तभी कॉलोनी में किराए पर रहने वाला शुभम चौधरी पहुंचा और बालक को बहला-फुसलाकर अपने फ्लैट में ले गया। आरोप है कि युवक ने बालक के साथ यौन हिंसा की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक रोते हुए घर पहुंचा तो परिजनों ने उससे इसका कारण पूछा। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन बालक को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को बिजली बंबा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी देखें...
Baghpat: पति गया 'परदेस', पत्नी ने पड़ोसी की बात नहीं मानी तो गला घोंटकर फंदे पर टांग दिया, ऐसे खुला राज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed