फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Due to unrequited love, a young man murdered his neighbor woman, killed her and hanged her

Baghpat: पति गया 'परदेस', पत्नी ने पड़ोसी की बात नहीं मानी तो गला घोंटकर फंदे पर टांग दिया, ऐसे खुला राज

Fri, 05 Sep 2025 12:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 05 Sep 2025 12:21 AM IST
सार

रहतना की दीपा की हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गया है। उसने आत्महत्या नहीं की थी, पड़ोसी युवक मिलने ने गला घोंटकर मारा था। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Baghpat: Due to unrequited love, a young man murdered his neighbor woman, killed her and hanged her
दीपा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोघट के रहतना में फंदे पर लटकी मिली दीपा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि पड़ोसी युवक मिलन ने उसकी गला घोंटकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पति बबलू की तहरीर पर मिलन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। वहीं महिला का मेरठ जिले के कस्तला गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

 

रहतना गांव निवासी बबलू ने बताया कि वह मेरठ जिले के कस्तला गांव का मूल निवासी है और रहतना में अपनी ननिहाल में परिवार के साथ रहता है। वह आंध्र प्रदेश की निजी कंपनी में नौकरी करता है। बबलू ने बताया कि 15 दिन पहले आंध्र प्रदेश से घर वापस आया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि दो दिन पहले शाम के समय उसके घर से निकले पड़ोसी युवक मिलन ने उसकी पत्नी दीपा के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी, तभी से उस पर शक हो गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपा की गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। हत्या के बाद ही दीपा का शव फंदे पर लटकाया गया। 
 
विज्ञापन

हत्या का कारण बताया जा रहा है कि बबलू के आंध्र प्रदेश में रहने के दौरान दीपा के साथ आरोपी मिलन फोन पर बातचीत करता था और दीपा इसका विरोध करती थी। पुलिस के अनुसार इस घटना में मुकदमा दर्ज कर मिलन की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed