फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 97.80 lakhs cheated director of a metals company by huge profits in the stock market

Cyber Crime: मेटल्स कंपनी के निदेशक से 97.80 लाख ठगे, शेयर बाजार में बड़े मुनाफे का दिया था झांसा

Thu, 14 Mar 2024 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2024 12:01 PM IST
सार

मेरठ में साइबर ठगों ने कंकरखेड़ा स्थित मेटल्स कंपनी के निदेशक रजनीश जैन को महाठगी का शिकार बनाया। ठगों ने शेयर बाजार में बड़े मुनाफे का झांसा देकर 97.80 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Meerut: 97.80 lakhs cheated director of a metals company by huge profits in the stock market
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

साइबर ठगों ने कंकरखेड़ा स्थित मेटल्स कंपनी के निदेशक रजनीश जैन को शेयर बाजार में बड़े मुनाफे का झांसा देकर 97.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों के इस गिरोह में भारत के साथ विदेश में बैठे लोग भी शामिल हैं। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र के प्रभात नगर निवासी रजनीश ने बताया कि 9 दिसंबर को उनके पास विदेशी नंबर से मेसेज आया। उसने अपना नाम एस्किन और खुद को पैंथियोन वेंचर्स कंपनी से बताया। उसने अपनी कंपनी का एप डाउनलोड कर   शेयर ट्रेडिंग के जरिए खूब पैसा कमाने की पेशकश की। उसकी बातों में आकर रजनीश ने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद एस्किन ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में रजनीश को जोड़ दिया। ग्रुप एडमिन का नंबर भी विदेशी था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में बुखार से भाई-बहन की मौत, BKU का दिल्ली कूच आज, मुजफ्फरनगर पहुंचे कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप में रुपये जमा करने के लिए मैसेज आया तो रजनीश ने एक जनवरी को एक भारतीय बैंक खाते में 10 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद शेयर ट्रेडिंग के लिए कई बार में अलग-अलग बैंक    खातों में उनसे 29.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। 29 जनवरी को उनके पास मैसेज आया कि आपके अकाउंट में 1.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीद लिए हैं। अच्छा  प्रॉफिट होगा, बस एक दिन  की   बात है। जल्दी से अमाउंट ट्रांसफर कर दो। 

रजनीश ने इतनी बड़ी धनराशि जमा करने से मना कर दिया। तब अगले दिन उनके पास एक भारतीय नंबर से किसी युवती का मैसेज आया। उसने बताया कि वह भी ग्रुप की सदस्य है। मुंबई के होटल में काम करती है। इस एप से मैंने बहुत प्रॉफिट कमाया है, आप भी लगा दो।

कहा कि मैं आपके खाते में 50  लाख जमा कर दूंगी, बाकी 65 लाख आप जमा कर दो। उसके झांसे में आकर रजनीश ने 65 लाख रुपये जमा करा दिए।  अगले दिन उन्होंने रकम निकालने के लिए ग्रुप में मैसेज किया तो उन्हें कहा गया कि 3 लाख रुपये और ट्रांसफर करो, तब आप रुपये निकाल सकते हो। 

इसके बाद भी ठग उनसे और रुपये जमा कराने को कहने लगे। साफ मना करने पर ठगों ने एप से उन्हें ब्लॉक कर दिया और व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर कर दिया। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक के खाते से तीन लाख रुपये से ज्यादा निकाले
साइबर ठगों ने एक  युवक के खाते से कई बार में 3 लाख रुपए से ज्यादा की  धनराशि  निकाल ली। कंकरखेड़ा के हरिनगर निवासी रामकुमार त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पुत्र गौरव त् यागी का बैंक खाता एसबीआई  में है। जनवरी 2024 में कई बार में साइबर ठगों ने उनके पुत्र के बैंक खाते से करीब 3.13 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed