फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में बुखार से भाई-बहन की मौत, पत्रकार फतेह सिंह निर्मल का निधन

Thu, 14 Mar 2024 07:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2024 07:51 PM IST
खास बातें

भाकियू कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर आज दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसके लिए निजी वाहनों और ट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। वेस्ट यूपी के जिलों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर जंतर मंतर पर एकत्र होंगे।

विज्ञापन
West UP News Live: Brother and sister die of fever in Meerut, BKU travels to Delhi today
राकेश टिकैत व समर्थक

लाइव अपडेट

07:43 PM, 14-Mar-2024
अमर उजाला के पूर्व पत्रकार फतेह सिंह निर्मल का निधन

मेरठ के हस्तिनापुर में कस्बे की अनाज मंडी निवासी अमर उजाला के पूर्व पत्रकार फतेह सिंह निर्मल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। पूर्व पत्रकार फतेह सिंह निर्मल करीब 20 वर्षों तक अमर उजाला से जुड़े रहे। वह पिछले पांच वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। बुधवार की देर रात उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटा, दो बेटी को छोड़ गए हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर को कस्बे के कर्णघाट स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां पर उनके बेटे अंशु ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में कस्बे के सैकड़ों लोग शामिल हुए। वहीं परिवार को सांत्वना देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
11:42 AM, 14-Mar-2024

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे मोरना

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा क्षेत्र के मोरना कस्बे में पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया स्वागत। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शाही पहले शुकतीर्थ में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे भाजपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
11:39 AM, 14-Mar-2024

पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मासूम छात्रा समेत दो की मौत

मुजफ्फरनगर में शाहपुर क्षेत्र के बसी मार्ग पर पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रही ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार मासूम छात्रा और एक युवक की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक समेत चार छात्राएं घायल  है। 

शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर गांव बसीकलां में स्थित एक भट्टे के पास दिन निकलते ही सड़क हादसा हो गया। गांव आदमपुर से छात्राएं और अन्य ग्रामीण ई-रिक्शा में सवार होकर शाहपुर जा रहे थे। शाहपुर की ओर से आ रहे एक पिकअप ने बसीकलां में ईंट भट्टे के पास मोड पर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में आदमपुर निवासी नाजिम (28) और छात्रा वर्णिका (5) की मौके पर ही मौत हो गई। 

नुमाइशकैंप में नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी 
सहारनपुरनगर कोतवाली क्षेत्र में ढमोला नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 
09:08 AM, 14-Mar-2024
एमएसपी पर फसल खरीद गारंटी कानून बनाने सहित अन्य मांगाें को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। सहारनपुर के भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने बताया कि जनपद से एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली कूच कर रहे हैं।

नानौता और रामपुर मनिहारान विकासखंड के कार्यकर्ता ट्रेन से वाया शामली दिल्ली के लिए रवाना हुए। नागल, देवबंद आदि क्षेत्रों के कार्यकर्ता ट्रेन से वाया मेरठ दिल्ली जा रहे हैं, जबकि बडी संख्या में किसान अपने वाहनों से भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि बिजली अधिनियम को वापस लेने, लखीमपुर खीरी घटना के पीडित परिवारों को मुआवजा देने, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने सहित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली में किसान महापंचायत का आयोजन कर रहा है।
09:06 AM, 14-Mar-2024

सुपर फास्ट से दिल्ली रवाना होंगे भाकियू कार्यकर्ता

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली के लिए अलग-अलग वाहनों से व ट्रेन से रवाना हुए।

मुजफ्फरनगर से भाकियू कार्यकर्ता सुबह साढ़े दस बजे सुपर फास्ट ट्रेन से रवाना हुए। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत निजी वाहन से पहुंचेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता सुबह नौ बजे से ही रेलवे स्टेशन पर एकत्र होने शुरू हो गए। बुढ़ाना ब्लॉक के कुछ कार्यकर्ता वाया शामली भी दिल्ली जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे। निजी वाहन से वाया बायवाला से होते हुए कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।
08:59 AM, 14-Mar-2024

West UP News Live: मेरठ में बुखार से भाई-बहन की मौत, पत्रकार फतेह सिंह निर्मल का निधन

मेरठ में मलियाना के पास रमेश विहार कालोनी में तबीयत बिगड़ने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।

रमेश विहार कालोनी में रहने वाले मोहित ने बताया कि उसके चार साल का बेटा चीकू और डेढ़ साल की बेटी आशू थी। दोनों को बुखार था। दवाई दी जा रही थी। बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। पहले निजी चिकित्सक को दिखाया और बाद में अस्पताल भी ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दोपहर 12 बजे चीकू और ढाई बजे आशू की मौत हो गई। उनके ये ही दोनों बच्चे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा है, ये कैसे हो गया। इस दुखद घटना से परिवार के अलावा आसपास के लोग भी सकते में हैं। मोहित बिजली का काम करते हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed