फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 62 Cases of Branded Liquor Hidden in Courier Van Seized, Being Smuggled from Haryana to Goa

Meerut: कोरियर वेन में छिपाकर गोवा ले जाई जा रही थी 62 पेटी ब्रांडेड शराब, मेरठ में हुई धरपकड़

Sun, 08 Jun 2025 03:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 08 Jun 2025 03:21 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान हरियाणा से गोवा ले जाई जा रही 62 पेटी ब्रांडेड शराब पकड़ी। शराब को कोरियर वेन के छिपे केबिन में ले जाया जा रहा था। दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं, मुख्य तस्करों की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
Meerut: 62 Cases of Branded Liquor Hidden in Courier Van Seized, Being Smuggled from Haryana to Goa
मेरठ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना पुलिस ने रविवार को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मेरठ साउथ स्टेशन के पास एक कोरियर वेन को रोककर उसमें छिपाकर ले जाई जा रही हरियाणा मार्का ब्रांडेड शराब की 62 पेटियां बरामद की हैं।

विज्ञापन

यह शराब हरियाणा से गोवा ले जाई जा रही थी और उसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। गोवा में इसे करीब 24 लाख में बेचे जाने की योजना थी।

यह भी पढ़ें: आस्था हत्याकांड: नहीं मिला कटा हुआ सिर, एक आरोपी की तलाश, मजबूत पैरवी के लिए जुटाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य

विज्ञापन

पुलिस को रविवार सुबह तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोदीनगर की ओर से आ रही महिंद्रा पिकअप कोरियर वेन को रोका गया। गाड़ी की गहनता से तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो वेन के अंदर एक केबिन में शराब की पेटियां छिपी मिलीं।

इस केबिन से पुलिस ने रेस्कबेरी, एब्सलूट वोडका, जेमेसन, जैक डेनियल और जेगर मैप्टर जैसे छह विदेशी ब्रांड्स की कुल 62 पेटियां बरामद कीं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: अंबेहटा-नूरपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़, दो हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से घायल, तीन बदमाश फरार

Meerut: 62 Cases of Branded Liquor Hidden in Courier Van Seized, Being Smuggled from Haryana to Goa
मेरठ में पकड़ी गई कोरियर पिकअप वेन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मौके से दो तस्करों-परिक्षित निवासी सहारनपुर और संदीप निवासी भूडबराल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि सुभाष और मनोज नामक दो अन्य व्यक्ति उन्हें कोरियर वेन देते थे और खुद ब्रेजा कार से आगे-पीछे चलकर चेकिंग पर नजर रखते थे।

पुलिस अब मुख्य तस्करों की तलाश में जुटी है और पकड़ी गई शराब को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। इस तस्करी नेटवर्क के गोवा के बड़े होटलों तक कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed