फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encounter took place on Ambehta-Noorpur road in Saharanpur, two history sheeters injured by bullets

Saharanpur: अंबेहटा-नूरपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़, दो हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से घायल, तीन बदमाश फरार

Sun, 08 Jun 2025 08:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Jun 2025 08:37 AM IST
सार

आरोपियों में खेड़ी आसा निवासी अचिन उर्फ रविकांत उर्फ रवि त्यागी पुत्र रजनीश है जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा बदमाश थाना नागल के सरसीना गांव निवासी सक्षम त्यागी उर्फ घोलू पुत्र बोबी है, जो बाएं पैर में गोली से घायल हुआ है।

विज्ञापन
Encounter took place on Ambehta-Noorpur road in Saharanpur, two history sheeters injured by bullets
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबेहटा-नूरपुर मार्ग पर आधी रात के बाद हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके विरुद्ध अलग-अलग थानों में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें शामिल खेड़ी आसा निवासी अचिन त्यागी 31 मई को देवबंद के लखनौती गांव में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। 

विज्ञापन


शनिवार की देर रात कोतवाली पुलिस अंबेहटा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी नूरपुर की तरफ से एक कार ओर बाइक आती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह लखनौती गांव की तरफ भागने लगे। इस दौरान कार एक पुलिया से टकरा गई। बाइक और कार में सवार पांच बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। इसमें कई पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। जबकि तीन अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में खेड़ी आसा निवासी अचिन उर्फ रविकांत उर्फ रवि त्यागी पुत्र रजनीश है जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा बदमाश थाना नागल के सरसीना गांव निवासी सक्षम त्यागी उर्फ घोलू पुत्र बोबी है, जो बाएं पैर में गोली से घायल हुआ है। इनके कब्जे से एक कार, एक बाइक, दो तमंचे, 315 बोर का एक जिंदा और छह खोखा कारतूस और 2350 रुपये की नगदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि बदमाशों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अचिन त्यागी थाना देवबंद का हिस्ट्रीशीटर है और इसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जबकि सक्षम त्यागी भी हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ थाना नागल में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि अचिन 31 मई को लखनौती गांव में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। उसने अपने ही फूफा संजय त्यागी को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना में उसके साथ खेड़ी आसा निवासी आर्यन उर्फ गोलू, मोनू उर्फ वितुल, साखन कलां निवासी रोहन उर्फ कल्लू, जनपद मुजफ्फरनगर के मेघा शकरपुर गांव निवासी अंकुल गुर्जर शामिल थे। पुलिस आरोपी मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed