फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 31st UP Police Wrestling Cluster Championship Begins, 13 Teams Participating

Meerut: 31वीं यूपी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ, 13 टीमें ले रहीं भाग

Wed, 18 Mar 2026 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Mar 2026 06:01 PM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित पीएसी में 31वीं यूपी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें 13 टीमें विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
Meerut: 31st UP Police Wrestling Cluster Championship Begins, 13 Teams Participating
कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित छठी वाहिनी पीएसी में बुधवार को 31वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की पुलिस टीमों के खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कल्पना सक्सेना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। शुभारंभ से पहले आयोजित मार्च पास्ट में खिलाड़ियों ने अनुशासन और एकरूपता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पीएसी बैंड की धुन पर कदमताल ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया।

विज्ञापन

कई खेलों में हो रही प्रतियोगिताएं
यह प्रतियोगिता 18 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जा रही है, जिसमें कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग की महिला और पुरुष स्पर्धाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न जोनों की कुल 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। बॉक्सिंग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने दमखम और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इनमें ओलंपियन सतीश यादव और विश्व स्तर के खिलाड़ी विपिन कुमार शामिल रहे। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को मजबूत करना है, साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed