फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 20-Year-Old Man Flees With Family After Police Raid on Attempted Child Marriage

मेरठ: मंदिर में पुलिस को देखते ही नाबालिग दुल्हन को छोड़कर भागा दूल्हा, 13 साल की बालिका से कर रहा था शादी

Thu, 10 Sep 2026 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Sep 2026 11:00 AM IST
सार

मेरठ के शेरगढ़ी स्थित मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की 20 वर्षीय युवक से शादी की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही दूल्हा परिवार समेत भाग गया। किशोरी को बरामद कर सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Meerut: 20-Year-Old Man Flees With Family After Police Raid on Attempted Child Marriage
बाल विवाह रुकवाया

विस्तार

मेरठ के शेरगढ़ी स्थित एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की 20 वर्षीय युवक से शादी की कोशिश का मामला सामने आया है। शादी की रस्म के दौरान सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस ने मंदिर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही दूल्हा अपने परिवार के साथ मौके से भाग गया। लड़की पक्ष के लोग भी वहां से चले गए। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मंदिर में चल रही थी शादी की रस्म
मामला सोमवार का बताया गया है। मेडिकल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शेरगढ़ी स्थित मंदिर में 13 साल की नाबालिग किशोरी की 20 वर्षीय युवक से शादी कराई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मंदिर में शादी की रस्म चल रही थी। वहां लड़की और लड़का पक्ष के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: रोहटा में पटाखों के असुरक्षित भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख रुपये के तैयार पटाखे और निर्माण सामग्री सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो भाग गया दूल्हा
पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि 20 वर्षीय युवक अपने परिजनों के साथ मौके से फरार हो गया। लड़की पक्ष के लोग और अन्य मौजूद लोग भी वहां से चले गए। मंदिर में किशोरी और उसकी मां रह गईं। इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी।

किशोरी को सीडब्ल्यूसी को सौंपा
सीडब्ल्यूसी की टीम मंदिर पहुंची और किशोरी को अपने साथ केंद्र ले गई। वहां किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की गई। जांच में किशोरी की उम्र 13 वर्ष और युवक की उम्र 20 वर्ष बताई गई।

सीडब्ल्यूसी कर रही काउंसिलिंग
सीडब्ल्यूसी की ओर से पिछले तीन दिनों से मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। समिति आरोपियों के नाम-पते और पूरे घटनाक्रम से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

पुलिस को अभी नहीं मिली तहरीर
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस और बाल कल्याण समिति अपने-अपने स्तर से मामले की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शादी की तैयारी किसने कराई थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed