फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 1500 acres of land from ten villages has been identified for another township in City

Meerut: शहर को मिलेगी एक और टाउनशिप, दस गांवों की 1500 एकड़ जमीन चिह्नित, शासन ने जताई सहमति

Mon, 09 Oct 2023 09:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Oct 2023 09:30 AM IST
सार

मेरठ में मेरठ विकास प्राधिकरण की न्यू मेरठ योजना के तहत नई टाउनशिप विकसित की योजना को पंख लगेंगे तो गंगा एक्सप्रेस वे के बीच शहर को एक और टाउनशिप मिलेगी। इसके लिए शासन की और से सहमति जताई गई है।

विज्ञापन
Meerut: 1500 acres of land from ten villages has been identified for another township in City
टाउनशिप की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की तर्ज पर अब आवास एवं विकास परिषद भी अब टाउनशिप बनाएगा। हापुड़ रोड पर गंगा एक्सप्रेसवे और बिजली बंबा बाईपास के बीच दस गांवों की 1500 एकड़ जमीन पर टाउनशिप विकसित होगी।

विज्ञापन


आवास एवं विकास परिषद की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर सहमति के बाद अब आवास विकास ने सर्वे पूरा कर लिया है। किसानों को नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत चार गुना मुआवजा देना होगा, लेकिन आवास विकास दोगुना कीमत ही किसानों को देगा। जागृति विहार एक्सटेंशन के बाद 19 साल बाद आवास विकास कोई योजना ला रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Israel-Hamas Conflict effect: सोने के भाव में तगड़ा उछाल, कीमत 60 हजार होने के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि चंदसारा, जुर्रानपुर, शाकरपुर, बाजौट, जाहिदपुर, ततीना सानी, सलेमपुर, गगोल, नरहेड़ा, ढिकौली, गांव की 1500 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। किसानों से समझौते के आधार पर जमीन ली जाएगी। इसके लिए किसानों से लगातार वार्ता की जा रही है, काफी किसान राजी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे या सड़क के लिए थोड़ी जमीन की आवश्यकता होती है, जबकि टाउनशिप के लिए काफी जमीन की आवश्यकता होगी। ऐसे में जमीन की दर की दोगुना कीमत ही आवास विकास देगा।

 

उन्होंने बताया कि इसमें उच्च आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग, दुर्बल आय वर्ग, ईडब्लूएस आवास का निर्माण होगा। इसके अलावा जागृति विहार, शास्त्रीनगर आदि योजनाओं की ही तरह अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंड भी उपलब्ध होंगे। वर्टिकल कल्चर को भी इस योजना में अपनाया जाएगा और टावर भी बनाए जाएंगे। अनुमान के मुताबिक एक लाख लोगों की मकान की जरूरत को यह टाउनशिप पूरा करेगी, जिसके तहत 28 से तीस हजार यूनिट बनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  RapidX: सोलर पैनल से पैदा होगी 4.5 लाख यूनिट बिजली, PM नरेंद्र मोदी करेंगे ट्रेनों का उद्घाटन, तैयारियों शुरू

हर ओर होगी कनेक्टिविटी 
जहां नई टाउनशिप का प्रस्ताव तैयार किया गया है, वह क्षेत्र अब शहर की सीमा के भीतर ही आने लगा है। गंगा एक्सप्रेस वे का तीस फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके बन जाने के बाद मेरठ से प्रयागराज छह घंटे में पहुंच सकेंगे। आने वाले समय में गंगा एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे को भी जोड़े जाने की तैयारी है। उधर, दूसरी ओर मेडा भी इनर रिंग रोड के तहत दिल्ली रोड को एनएच-58 से जोड़ रहा है। इसके लिए 51 करोड़ की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। 

मेडा की टाउनशिप से 1.85 लाख को मिलेगा आशियाना
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की परतापुर-मोहिउद्दीनपुर में प्रस्तावित न्यू टाउनशिप में एक लाख 85 हजार लोगों को आशियाना मिलेगा। प्राधिकरण की ओर से शासन में दिए गए प्रजेंटेशन में बताया गया कि इसमें 41 हजार परिवार रह सकेंगे।

परतापुर-मोहिउद्दीनपुर के बीच 142 हेक्टेयर में प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए शासन 503 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दे चुका है। मिश्रित भू उपयोग के कारण न केवल न्यू टाउनशिप में रिहाइश होगी बल्कि व्यवसायिक, औद्योगिक, शैक्षिक गतिविधियां भी होंगी। ऐसे में जहां एक लाख 85 हजार परिवार रह सकेंगे तो वहीं ढाई लाख लोग काम भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed