फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RapidX: 4.5 lakh units of electricity will be generated from solar panels, 90 percent work completed

RapidX: सोलर पैनल से पैदा होगी 4.5 लाख यूनिट बिजली, PM नरेंद्र मोदी करेंगे ट्रेनों का उद्घाटन, तैयारियां शुरू

Mon, 09 Oct 2023 08:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Oct 2023 08:41 AM IST
सार

प्राथमिकता वाले खंड पर रैपिडएक्स संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं खास बात है कि रैपिडएक्स का साहिबाबाद स्टेशन हर साल 4.5 लाख यूनिट बिजली पैदा करेगा। मेरठ के स्टेशनों पर भी सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
RapidX: 4.5 lakh units of electricity will be generated from solar panels, 90 percent work completed
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिडएक्स का साहिबाबाद स्टेशन हर साल 4.5 लाख यूनिट बिजली पैदा करेगा। इस स्टेशन पर करीब 5400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में रूफ सोलर पैनल लगाने का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। सोलर पैनल से मिलने वाली बिजली को स्टेशन की लाइटों के अलावा बिजली उपकरण चलाने में किया जाएगा। मेरठ के स्टेशनों पर भी सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन





 

RapidX: 4.5 lakh units of electricity will be generated from solar panels, 90 percent work completed
RAPIDX - फोटो : अमर उजाला

हालांकि स्टेशन और ट्रेन संचालन में बिजली की आपूर्ति के लिए एनसीआरटीसी ने विद्युत सब-स्टेशन लगाए हैं, लेकिन स्टेशनों पर उपयोग होने वाली लाइटों के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

RapidX: 4.5 lakh units of electricity will be generated from solar panels, 90 percent work completed
RAPIDX - फोटो : अमर उजाला

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकरी पुनीत वत्स ने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन की लंबाई 216 मीटर व चौड़ाई 25 मीटर है और स्टेशन की छत का आकार भी यही है। इसी रूफ शेड पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले दुहाई डिपो में सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन शुरू किया जा चुका है। स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाकर वैकल्पिक ऊर्जा का उत्पादन कर रोजाना की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

RapidX: 4.5 lakh units of electricity will be generated from solar panels, 90 percent work completed
रैपिड रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिकता वाले खंड पर रैपिडएक्स संचालन की फिर शुरू हुई तैयारी
दुहाई से साहिबाबाद के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिकता खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनों का यात्रियों के लिए संचालन शुरू करने की कवायद फिर से शुरू हो गई है। एनसीआरटीसी के अधिकारी इस खंड का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर में इस खंड में यात्री रैपिडएक्स ट्रेनों की सवारी कर सकेंगे।

RapidX: 4.5 lakh units of electricity will be generated from solar panels, 90 percent work completed
रैपिड रेल। - फोटो : अमर उजाला

एनसीआरटीसी की ओर से कई महीने पहले इस प्राथमिकता खंड पर ट्रायल का काम पूरा हो चुका है। वर्तमान समय में ट्रेनों का संचालन निरंतर उसी तरह किया जा रहा है, जैसे उद्घाटन होने के बाद किया जाना है। स्टॉपेज टाइम से लेकर ट्रेनों की गति भी नियमित संचालन की तरह मेंटेन की जा रही है।

RapidX: 4.5 lakh units of electricity will be generated from solar panels, 90 percent work completed
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला
रैपिडएक्स कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय से ही उद्घाटन का कार्यक्रम तय किया जाना है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने फिनिशिंग के बाकी बचे काम को तेजी से पूरा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed