फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 150 pillars in the city, more than 1500 in the countryside broken due to storm and rain, power cut

Meerut: आंधी-बारिश से शहर में 150, देहात में 1500 से ज्यादा खंभे टूटे, 20 घंटे तक बिजली गुल, पानी को भी तरसे

Thu, 22 May 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 May 2025 09:32 PM IST
सार

बुधवार शाम आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार को भी पटरी से उतरी रही। ज्यादातर आबादी को शाम के समय ही बिजली मिल पाई। गर्मी में लोग पानी को भी तरस गए। 

विज्ञापन
Meerut: 150 pillars in the city, more than 1500 in the countryside broken due to storm and rain, power cut
बिजली बंबा बाईपास पर टूटा पोल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बुधवार रात आंधी और बारिश ने शहर से देहात तक तबाही मचा दी। आंधी से शहर में 150 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए। 100 से अधिक पेड़ टूटकर लाइनों पर गिरने से घंटों तक बिजली गुल हो गई। वहीं, देहात क्षेत्र में 1500 से अधिक विद्युत पोल टूट गए। लगभग 100 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए। अधिकतर क्षेत्रों में 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिले में शहरी क्षेत्रों और कस्बों में पांच लाख से अधिक की आबादी को पानी तक नहीं मिल पाया। बृहस्पतिवार सुबह कुछ क्षेत्रों में ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। बाकी हिस्सों में मरम्मत कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

 

Meerut: 150 pillars in the city, more than 1500 in the countryside broken due to storm and rain, power cut
टूटा पोल और तार ठीक करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शहर में गंगानगर-2, सी ब्लॉक शास्त्रीनगर, फाजलपुर, टीपी नगर बनवारी वाटिका, परतापुर, शताब्दीनगर चार उपकेंद्र क्षेत्रों में 20 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सबसे अधिक प्रभावित परतापुर शताब्दीनगर-4 फीडर क्षेत्र रहा। यहां बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक भी बिजली नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: 150 pillars in the city, more than 1500 in the countryside broken due to storm and rain, power cut
नौचंदी में गिरा झूला और टूटे बिजली के तार। - फोटो : अमर उजाला
यही हाल शहर के गंगानगर-2 उपकेंद्र मीनाक्षीपुर सहित कई इलाकों का रहा। शास्त्रीनगर सी ब्लॉक, एफ ब्लॉक, तक्षशिला कालोनी में भी 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। सूरजकुंड, हापुड़ रोड बिजलीघर क्षेत्र में 15 से 17 घंटे बिजली नहीं रही। शहर में कुल 57 बिजलीघर क्षेत्र हैं। इनमें से 70 प्रतिशत बिजलीघरों में बिजली आपूर्ति सबसे प्रभावित हुई।
 
विज्ञापन

टीपीनगर क्षेत्र के बनवारी वाटिका निवासी अमित और मीनाक्षीपुरम निवासी व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में 20 घंटे से अधिक बिजली नहीं रही। पानी नहीं मिला और इन्वर्टर भी ठप हो गए। इसके अलावा फाजलपुर, शास्त्रीनगर, शताब्दीनगर, खत्ता रोड पर ही लगभग 20 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हुए। इस कारण बिजली और पानी दोनों प्रभावित रहे। 
 

परतापुर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में 22 पोल टूटे जिस कारण बृहस्पतिवार शाम तक बिजली नहीं आई। आंधी से 15 अधिक ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घंटाघर के पटेल नगर में लाइन पर पेड़ गिरने के कारण यहां भी 18 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। व्यापारी अकरम ने बताया कि आंधी के बाद सुबह 10 बजे बिजली आई। इसके बाद फिर शाम तक बिजली नहीं रही। 
 

अधिशासी अभियंता 11 केवी नोर्थ प्रशांत सोनी और अधिशासी अभियंता 11 केवी साउथ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अधिकांश बिजली घरों में विद्युत आपूर्ति बुधवार देर रात में ही सुचारू कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को भी कई बिजलीघर क्षेत्रों में सुधार कार्य किया गया।
 

इन इलाकों में भी बेहाल रहे लोग
आंधी आने के बाद से शहर के खड़ौली बिजलीघर, बेगमपुल, नौचंदी, लोहियानगर, मेडिकल, मोहकमपुर, परतापुर, रामलीला ग्राउंड, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड,प्यारे लाल, हापुड़ रोड, सेंट्रल मार्केट, विकासपुरी समेत अन्य हिस्सों में भी लोग बेहाल रहे।
 

मेरठ देहात में काफी नुकसान
आंधी के कारण मेरठ देहात क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण कई गांवों में बृहस्पतिवार को भी बिजली नहीं रही। मरम्मत कार्यों को कराकर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने का प्रयास किया गया। 
- यदुनाथ राम, मुख्य अभियंता, मेरठ जोन-2
 

एमडी ने प्रभावित क्षेत्रों का हाल जाना
प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया और प्रभावित क्षेत्रों का हाल जाना। अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवधान दूर कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग करके भी तेजी से विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने यहां शहर में गंगानगर, परतापुर, सिविल लाइन, विवि रोड आदि उपकेंद्र क्षेत्र में कार्यों का निरीक्षण किया और जल्द कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेज आंधी व तूफान के कारण कई जनपदों में पेड़ गिरने, पोल टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति में व्यवधान हुआ है। अधिकांश जगह विद्युत आपूर्ति सुचारू हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed