फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 11 month old child dies after falling into bucket filled with water

Meerut: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से 11 माह के बच्चे की मौत

Mon, 05 Aug 2024 09:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 Aug 2024 09:57 PM IST
सार

खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन में 11 माह का बच्चा चारपाई से नीचे रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। डूबने से बच्चे की मौत हो गई।
 

विज्ञापन

विस्तार

गांव उलधन निवासी अशफाक सलमानी पुत्र बुल्ला की छोटी बेटी शीबा ससुराल से मनमुटाव के कारण करीब तीन माह से अपनी दो वर्षीय बेटी व 11 माह के बेटे हमजा के साथ अपने पिता के यहां रह रही है। सोमवार दोपहर के समय परिवार के सभी लोग अपने-अपने काम पर चले गए।
विज्ञापन


घर में मौजूद शीबा अपने 11 माह के बेटे को नहलाने के लिए बाल्टी में पानी भरकर लाई। बाल्टी को चारपाई के पास रखकर अंदर सामान लेने चली गई। जब तक शीबा लौटी, छोटा बच्चा चारपाई से बाल्टी में उल्टा गिर गया। मां ने बच्चे की यह हालत देखकर शोर मचाया। परिजन बच्चे को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed