{"_id":"60a0368f8ebc3ef5e4394036","slug":"medvin-hospital-beaten-and-ransacked-on-death-of-patient-meerut-news-mrt538504234","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडविन अस्पताल में मरीज की मौत पर मारपीट और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडविन अस्पताल में मरीज की मौत पर मारपीट और तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। मेडविन अस्पताल में मरीज की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट की और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी लगते पुलिस मौके पर पहुंची। तीमारदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
कोतवाली के सराय बहरीन निवासी शुहेब बुखार और अन्य लक्षणों के साथ शुक्रवार को नौचंदी थाना क्षेत्र के मेडविन अस्पताल में भर्ती हुए थे। शनिवार सुबह इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। इलाज करने में लापरवाही का आरोप लगाकर तीमारदारों ने पहले अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की और फिर तोड़फोड़ कर दी। इससे स्टाफ सदस्यों और अन्य मरीजों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची।
पुलिस के पहुंचने से पहले तीमारदार वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक एसएस सिरोही की तहरीर पर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत कर लिया है। अस्पताल में मारपीट और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अस्पताल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है। जांच जारी है।