फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medicinal and Food Department raids Khardauni; machinery found.

Meerut News: खरदौनी में औषधीय व खाद्य विभाग का छापा, मशीन मिली

Sat, 25 Jul 2026 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Medicinal and Food Department raids Khardauni; machinery found.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। खरदौनी गांव में शुक्रवार देर रात औषधीय विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक मार्केट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से एक मशीन बरामद की, जबकि प्रतिष्ठान के संचालक को हिरासत में लेकर अपने साथ बागपत ले गई।
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि यह कार्रवाई नकली दवाओं के निर्माण या उससे जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। छापे की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। हालांकि, कार्रवाई में शामिल अधिकारी फिलहाल मामले की विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विभाग इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकता है। पूर्व में भी संचालक नकली दवाओं के कारोबार के मामले में जेल जा चुका है। ड्रग इंस्पेक्टर संतोष ने बताया कि छापे के दौरान एक मशीन बरामद हुई है। इसके अलावा फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि दूसरी टीम संचालक को पूछताछ के लिए बागपत लेकर गई है। इस कार्रवाई के बाद शनिवार को दिनभर गांव में चर्चा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed