{"_id":"61d8a6609017161d574dc101","slug":"medical-workers-strike-end-now-meerut-news-mrt572586783","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में संविदाकर्मियों की हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में संविदाकर्मियों की हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल में संविदाकर्मियों की हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में कम और समय से वेतन नहीं मिलने से नाराज संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार शुक्रवार शाम को खत्म हो गया। कोरोना के बढ़ते मामलों और जल्द वेतन दिए जाने के प्राचार्य के आश्वासन के बाद संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
मेडिकल में दो कंपनियों विश्वा और डिग्नेस के जरिए 600 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी हैं। ये सफाई कर्मचारी, वार्ड ब्वाय और नर्सिंग स्टाफ तक हैं। इन्होंने बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी अपनी परेशानियों से अवगत कराया था। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि संविदा कर्मचारियों को मना लिया गया है। कार्य बहिष्कार खत्म हो गया है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही डिग्नेस कंपनीकर्मी अनीता गोस्वामी, जानू चौधरी, विपिन भड़ाना, अबूजर, शुभम गोस्वामी आदि का सहयोग रहा।
---
सफाई कर्मचारी जारी रख सकते हैं धरना प्रदर्शन
विश्वा कंपनी के कुछ सफाई कर्मचारी शुक्रवार रात तक कार्य बहिष्कार खत्म करने पर राजी नहीं थे। वे मांगें माने जाने तक विरोध करने की बात कह रहे थे। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।