फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nurse and female security guard allege corruption going on in the name of medical jobs

Meerut News: नर्स और महिला सिक्योरिटी गार्ड का आरोप, मेडिकल में नौकरी के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार

Fri, 13 Oct 2023 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Nurse and female security guard allege corruption going on in the name of medical jobs
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत रही एक नर्स और एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने गंभीर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से शिकायत की है। आरोप है मेडिकल में भ्रष्टाचार चल रहा है। नौकरी पर रखने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। उन्होंने एक निजी कंपनी की सिक्योरिटी इंचार्ज और मेडिकल के एक अधिकारी पर भी पैसे लेने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वह एक निजी कंपनी के ज़रिए संविदा पर मेडिकल में नौकरी पर कार्यरत थीं। कुछ दिन पहले उन्हें चोरी का झूठा आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया गया। उन पर आरोप था मेडिकल का इंजेक्शन मेडिकल के बाहर किसी को दिया है। उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए विधायक, प्राचार्य और अन्य अधिकारियों से मदद मांगी, मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। अब मेडिकल में वापस नौकरी पर रखने के लिए कंपनी की महिला सिक्योरिटी इंचार्ज और मेडिकल के एक अधिकारी उनसे एक से डेढ़ लाख की मांग की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता का कहना है की कंपनी ने इन दोनों को करीब 20 दिन पहले चोरी के आरोप में नौकरी से निकाला है। ये संविदा पर थीं। स्टाफ नर्स नहीं हैं। इससे उनका या मेडिकल प्रबंधन का कोई लेना-देना नहीं है। यह लड़ाई इनकी और कंपनी अधिकारियों के बीच की है। मेडिकल प्रबंधन और उन्हें बिना वजह घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed