फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical

Meerut News: कंपनी के नहीं, मेडिकल कॉलेज के होंगे सुपरवाइजर

Mon, 04 Mar 2024 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
medical
कंपनी के नहीं, मेडिकल कॉलेज के होंगे सुपरवाइजर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में अब निजी कंपनी के कर्मचारी नहीं बल्कि मेडिकल का स्टाफ सुपरवाइजर का काम करेगा। अभी तक कंपनी कर्मचारी ही सुपरवाइजर का काम देखते थे।

प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि जीत सिक्योरिटी सर्विसेज, प्रयागराज के कार्यालय में एचआर मैंनेजर के साथ वार्ता कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, आरोप है कि कार्यरत सुपरवाइजरों द्वारा कार्यालय के गोपनीय दस्तावेज वाइरल करने का कार्य, कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से एमएल व सीएल स्वीकृति के नाम पर धन वसूली का कार्य, मनपसन्द पोस्ट पर ड्यूटी देने के लिये धन वसूली का कार्य व कर्मचारियों को गुमराह करके हड़ताल कराने आदि आरोप हैं। लिहाजा तत्काल प्रभाव से सभी सुपरवाइजरों व स्टाफ को उनके मूल पद पर वापस कर दिया गया है। साथ ही आवश्यक दस्तावेज, उपस्थिति रजिस्टर, चाभियां आपके कार्यालय में जमा करा दिया गया है। हालांकि सुपरवाइजर पूर्व की भांति स्टाफ के तौर पर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed