फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical me khule

मेडिकल में खुले में प्रसव पर जांच कमेटी गठित, लापरवाही पर देना होगा जवाब

Fri, 20 Jan 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 20 Jan 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
medical me khule
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज में प्रसव पीड़ा के दौरान लावड़ निवासी मरीज को भर्ती न करने और खुले में हुए प्रसव से जुड़े मामले पर प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता ने जांच बैठा दी है। चार सदस्यीय कमेटी में डॉ. अभिलाषा गुप्ता, डॉ. विनय अग्रवाल, सीएमएस डॉ. विभु साहनी व मेटर्न को शामिल किया है। कमेटी इस मामले में चिकित्सा व पैरामेडिकल स्टाफ की तरफ से की गई लापरवाही से जुड़े हर पहलू की जांच कर रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


विवाद भी शुरू
कमेटी गठित होते ही आरोप लग रहे हैं कि जांच कमेटी में उन सदस्यों को शामिल किया गया है, जो स्वयं ही पहले दिन से मान रहे हैं कि इस मामले में गायनी वार्ड की कोई लापरवाही नहीं है। बल्कि मरीज ने पेपर पर साइन नहीं किया था। जिस कारण से महिला को भर्ती नहीं किया गया था। तर्क यह दिया था कि महिला के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी और महिला एनीमिया की मरीज थी। ऐसे स्थिति में ऑपरेशन करते वक्त उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


लेकिन इसका जवाब नहीं
हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन उस सवाल का जवाब नहीं दे पा रहा है कि खुले में प्रसव होने के बाद बिना किसी पेपर पर हस्ताक्षर कराए कै से तत्काल महिला को भर्ती कर लिया गया था। वहीं, कहां जा रहा है कि जो सदस्य कमेटी में हैं, उनकी रिपोर्ट में कभी कोई नतीजा नहीं निकला है, बल्कि जांच ठंडे बस्ते में डालने के लिए ही दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed