फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meda's bulldozer started, three illegal colonies demolished

Meerut News: मेडा का बुलडोजर चला, तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Wed, 13 May 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Meda's bulldozer started, three illegal colonies demolished
मेरठ। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए मवाना रोड क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस बल और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में सड़कों, भूखंडों की बाउंड्रीवाल और दुकानों समेत अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि कॉलोनियां बिना स्वीकृत मानचित्र और प्राधिकरण की अनुमति के विकसित की जा रही थीं। मवाना क्षेत्र में फलावदा रोड पर अजय कुमार, शाहिद और उमेश यादव द्वारा करीब पांच हजार गज भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। लोगों को पहले नोटिस जारी कर ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया था। इसके बाद मंगलवार को बुलडोजर चलाकर कॉलोनी के भीतर सड़कें, भूखंडों की बाउंड्रीवाल व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। नई तहसील से आगे मवाना रोड पर अंकित चौहान द्वारा करीब 10 हजार वर्ग गज भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। कॉलोनी के अंदर बनी सड़कें, बाउंड्रीवाल और आठ दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed