फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meat factory are sealed again, court order was action

कोर्ट के आदेश पर खुला था सील, तीन मीट प्लांट पर फिर से लगा दी गई सील

Tue, 25 Jul 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 25 Jul 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
meat factory are sealed again, court order was action
मीट प्लांटों को फिर से किया सील

सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध मीट प्लांटों में बडे़ स्तर पर छापेमारी की गई थी। एमडीए ने करीब ग्यारह प्लांट के साथ उनमें रखा कच्चा एवं तैयार माल भी सील कर दिया था। जिस पर मीट प्लांट स्वामियों ने कोर्ट से माल निकालने की अनुमति देने की अपील की थी। कोर्ट के आदेश पर तीन प्लांट की एक माह पहले सील खोल दी गई थी। अब उन पर सोमवार को दोबारा सील लगाई गई है। 

विज्ञापन


21 मार्च को प्रशासन ने एमडीए, विद्युत निगम, पशुपालन, पुलिस और फायर ब्रिगेड समेत कई विभागों की टीम बनाकर हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर गांव के आसपास चल रहे अवैध बूचड़खानों, रैंडरिंग प्लांट, आफल्स प्लांट समेत 11 फैक्ट्रियों पर छापेमारी की थी। कागजात नहीं मिलने और नक्शा पास नहीं होने के कारण सभी फैक्ट्रियों को सील कर दिया था। यूनिवर्सल इंडिया, यूनिवर्सल एग्रो इंडिया, फूड्स एवं वैट फीड व बेस्ट एग्रो फीड पीपलीखेड़ा के संचालकों ने कोर्ट से तैयार व कच्चा माल और वाहनों को प्लांट से बाहर निकालने की गुहार लगाई थी। एमडीए के नोडल अधिकारी विवेक शर्मा, जेई योगेश चंद गुप्ता, एडीएम सदर संतोष बहादुर, इंस्पेक्टर खरखौदा संदीप कुमार सिंह टीम के साथ मीट प्लांट पहुंचे तथा तीनों पर एमडीए ने सील लगा दी। बेस्ट एग्रो फीड पीपलीखेड़ा की सील खोल दी। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
एसडीएम सदर संतोष बहादुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मीट प्लांट की सील खोली गई थी। वहीं, कोर्ट के आदेश पर सोमवार को दोबारा सील लगा दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed