फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mda seal three meat plant

बडे़ स्तर पर छापेमारी, एमडीए ने तीन मीट प्लांट पर सील लगाई 

Tue, 25 Jul 2017 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 25 Jul 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
mda  seal three meat plant
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध मीट प्लांटों में बडे़ स्तर पर छापेमारी की गई थी। एमडीए ने करीब ग्यारह प्लांट के साथ उनमें रखा कच्चा एवं तैयार माल भी सील कर दिया था। जिस पर मीट प्लांट स्वामियों ने कोर्ट से माल निकालने की अनुमति देने की अपील की थी। इसके चलते कोर्ट के आदेश पर तीन प्लांट की एक माह पहले सील खोल दी गई थी। अब उन पर सोमवार को दोबारा सील लगाई गई है। वहीं, एक प्लांट से माल निकालने के लिए सील खोली गई है।

विज्ञापन


21 मार्च को प्रशासन ने एमडीए, विद्युत निगम, पशुपालन, पुलिस और फायर ब्रिगेड समेत कई विभागों की टीम बनाकर हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर गांव के आसपास चल रहे अवैध बूचड़खानों, रैंडरिंग प्लांट, आफल्स प्लांट समेत 11 फैक्ट्रियों पर छापेमारी की थी। कागजात नहीं मिलने और नक्शा पास नहीं होने के कारण सभी फैक्ट्रियों को सील कर दिया था। यूनिवर्सल इंडिया, यूनिवर्सल एग्रो इंडिया, फूड्स एवं वैट फीड व बेस्ट एग्रो फीड पीपलीखेड़ा के संचालकों ने कोर्ट से तैयार व कच्चा माल और वाहनों को प्लांट से बाहर निकालने की गुहार लगाई थी। जिसमें कोर्ट ने तीनों प्लांट की 15 जून 2017 को सील खोलकर एक माह से पहले माल निकालने का आदेश दिया था। एमडीए के नोडल अधिकारी सोमवार को विवेक शर्मा, जेई योगेश चंद गुप्ता, एडीएम सदर संतोष बहादुर, इंस्पेक्टर खरखौदा संदीप कुमार सिंह टीम के साथ मीट प्लांट पहुुंचे तथा तीनों पर एमडीए ने दोबारा से सील लगा दी। वहीं, माल निकालने के लिए सोमवार को ही बेस्ट एग्रो फीड पीपलीखेड़ा की सील खोल दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed