फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA refuse the file hotel

होटल दोआब विलास की फाइल एमडीए ने लौटाई

Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
MDA refuse the file hotel
परतापुर लिसाडी गेट मे बने अवैध निर्माण को तोडते एमडीए कर्मचारी
मेरठ।
विज्ञापन

बाईपास स्थित होटल दोआब पर एमडीए द्वारा दिए गए तीसरे नोटिस की मियाद शनिवार को खत्म हो जाएगी। इससे पहले नोटिस के जवाब में भू-माफिया ज्ञानेंद्र चौधरी और सचिन चौधरी ने मैनेजर के हस्ताक्षर से एमडीए में होटल की कंपाउंडिंग के लिए फाइल भेजी थी। जिसे एमडीए अधिकारियों ने लौटा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फाइल पर होटल मालिक के हस्ताक्षर नहीं थे। बिना हस्ताक्षर फाइल मंजूर नहीं की जा सकती है।
होटल दोआब में क्लब का नक्शा पास कराकर निर्माण करा लिया गया। इसके पहले भी एमडीए दो बार होटल को नोटिस देकर जवाब मांग चुका है। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि उपाध्यक्ष के अवकाश से आने के बाद ही कार्रवाई पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय पिछले चार दिनों से अवकाश पर हैं। वह शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ इस मामले पर चर्चा करके अंतिम फैसला लेंगे। हालांकि, एमडीए द्वारा होटल दोआब को दिए गए नोटिस की कॉपी डीएम अनिल ढींगरा ने भी मंगाई है। पुलिस भू-माफिया ज्ञानेन्द्र चौधरी और सचिन चौधरी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। ऐसे में कंपाउंडिंग की फाइल पर दोनों के हस्ताक्षर नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन

फतेहउल्लापुर में चार निर्माणाधीन कॉलोनियां ध्वस्त
मेरठ। एमडीए वीसी राजेश पांडेय की सख्ती के बाद एमडीए ने एक सप्ताह के अंदर फतेहउल्लापुर रोड पर निर्माणाधीन चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। जोनल अधिकारी विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। हालांकि, इस दौरान टीम को विरोध भी झेलना पड़ा। एमडीए ने 100 फुटा रोड पर मो. सिराज की 17 हजार वर्ग मीटर, मो. राशिद की 15 हजार, मेहताब की 12 हजार और हाजी जिलानी की एक हजार वर्ग मीटर में बन रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। टीम ने अवैध कॉलोनियों की बाउंड्री वॉल, साइट ऑफिस तोड़ डाला और सड़क भी खुर्द-बुर्द कर दी। इस कार्रवाई में नोडल अधिकारी विवेक शर्मा, अवर अभियंता सतीश कुमार, योगेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed