{"_id":"5a5f9eb64f1c1ba3268b4ef1","slug":"mda-ne-kabja-mukt-karaai-jameen","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ने कब्जा मुक्त कराई जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ने कब्जा मुक्त कराई जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ विकास प्राधिकारण की टीम ने बुधवार को क्षेत्र में कई जगहों पर अपनी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को मुक्त कराया। कई जगह पर कराए गए निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की।
एसीएम सदर अमिताभ यादव व एमडीए के एई धीरज सिंह के नेतृत्व में टीम फोर्स के साथ नेशनल हाइवे स्थित खिर्वा चौराहे पर पहुंची। एई धीरज सिंह के अनुसार यहां पर एमडीए की करीब सात सौ मीटर जमीन खाली पड़ी थी। इस पर कुछ अज्ञात लोगों ने कब्जा कर रखा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद टीम खिर्वा रोड स्थित श्रद्धापुरी पहुंची। यहां पर 15 सौ मीटर जमीन में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। खिर्वा रोड पर बनी एक अवैध दुकान को भी तोड़ा। कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान जेई अनिल सिंह, अधिशासी अभियंता दिनेश चंद तोमर सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
ठंड में गरीबों को किया बेघर
खिर्वा चौराहे पर एमडीए की 700 मीटर जमीन पर क्षेत्र के दबंगों का कब्जा था। यहां पर कूड़ा बीनने वाले कुछ लोग अस्थाई रूप से झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उनसे दबंग एक-एक हजार रुपये मासिक किराया वसूल रहे थे। एमडीए की कार्रवाई के बाद यह लोग कड़ाके की ठंड में बेघर हो गए हैं। यहां करीब 200 लोग परिवार के साथ रह रहे थे। यह लोग अधिकारियों से एक हफ्ते की मोहलत मांगते रहे, लेकिन किसी ने एक न सुनी। एई धीरज सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि जमीन पर कब्जा किसने किया था। किसी का नाम सामने नहीं आया है। न ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का कोई विरोध करने मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
कई दुकानें तोड़ी, कई में लगाई सील
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई जगह अवैध निर्माण सील किए गए तो कई अवैध दुकानें तोड़ दी गईं। एमडीए की टीम जोन सी में सूरजकुंड पहुुंची। यहां अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। कई दुकानदारों ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन पुलिस फोर्स के आगे उनकी एक न चली।