फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayawati said, shabbirpur Violence BJP had created my death plan

मेरठ में बरसीं मायावती, कहा... भाजपा ने बनाया था मेरी हत्या का प्लान

Tue, 19 Sep 2017 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 19 Sep 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
Mayawati said, shabbirpur Violence BJP had created my death plan
बसपा सुप्रीमो मायावती

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती सोमवार को क्रांतिधरा में भाजपा पर जमकर बरसी। उन्होंने मंच से कहा कि बीजेपी की केंद्र और प्रदेश की सरकार दलित, पिछड़ा और व्यापारी विरोधी है। बीजेपी के लोग चुप नहीं बैठे, दलित वोट बैंक को तोड़ने के लिए एक दलित को राष्ट्रपति बना दिया।

विज्ञापन


वहीं उन्होंने सहारनपुर हिंसा की याद दिलाई। कहा 18 जुलाई 2017 को शब्बीरपुर गांव के मुद्दे पर बोलना शुरू किया तो उन्होंने मुझे बोलने नहीं दिया। मायावती ने आरोप लगाया कि सभी मंत्री और नेताओं ने हंगामा शुरू कर मुझे बोलने नहीं दिया। जिसके चलते लोगों के हितों को देखते हुए मैंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव में वोटिंग मशीन में गड़बड़ी कर भाजपा ने हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचाया। सोची समझी रणनीति के तहत ईवीएम में गड़बड़ी कर सबसे ज्यादा नुकसान बसपा को पहुंचाया। शब्बीरपुर हिंसा भाजपा की सोची समझी साजिश थी। शब्बीरपुर में भाजपा नेताओं ने भड़काऊ और उत्तेजना वाले भाषण देकर घटना को और बड़ा कर दिया था। मायावती ने कहा कि मेरी हत्या का भी प्लान बनाया हुआ था जिसमें सफल नहीं हो सके। चाहे बीजेपी की वोट से या हमारी वोट से लेकिन, एक दलित को राष्ट्रपति बनाने का सपना पूरा हो गया। उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस की भर्ती पर बोलते हुए कहा कि पहली बार हमने ईमानदारी से भर्ती की थी। किसान कर्ज माफी पर भाजपा सरकार ने झूठ बोला।
विज्ञापन


पढ़ें : मायावती बोलीं, RSS के एजेंडे पर चल रही भाजपा, ये रही बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मन टेक्नोलॉजी से बना पंडाल

Mayawati said, shabbirpur Violence BJP had created my death plan
पुलिसफोर्स तैनात

रैली के लिए पंडाल लगा रहे टीम इंचार्ज परमेश्वर दयाल ने बताया कि इसमें जर्मन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। पंडाल 172 फीट चौड़ा और 550 फिट लंबा है। पूरी तरह से वाटर प्रूफ। काफी हद तक फायर प्रूफ भी है। इसे लखनऊ से मंगाया गया है। पंडाल एल्मुनियम स्ट्रक्चर से बना है। ऊपर फाइबर की सीट लगाई गफाइबर शीट में फायर ब्रिगेड द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला विशेष पाउडर लगाया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार रैली में चार एएसपी, 15 डिप्टी एसपी, 18 एसओ, 75 सब इंस्पेक्टर 170 कांस्टेबल, के अलावा दो कंपनी पीएसी को लगाया गया है। मेटल डिटेक्टर भी लगाए हैं। एसएसपी मंजिल सैनी और एसपी सिटी ने सोमवार शाम रैली स्थल में ड्यूटी पर लगे एएसपी, सीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। यातायात के लिए तीन डिप्टी एसपी और 40 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed