फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   May your light keep burning, may it keep burning...

Meerut News: जलती रहे खाटू वाले ज्योति तेरी जलती रहे...

Mon, 27 Apr 2026 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
May your light keep burning, may it keep burning...
- मोहिनी एकादशी पर हुआ कीर्तन का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोहिनी एकादशी के उपलक्ष्य में सोमवार शाम सात बजे गोविंद बंसल के आवास पर खाटू श्याम बाबा का कीर्तन किया गया। गोविंद बंसल और उनकी धर्मपत्नी अंजलि ने श्याम बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में समिति संस्थापक अनिल गोयल ने जलती रहे खाटू वाले ज्योति तेरी जलती रहे... और लो आ गया खाटू वाला...जैसे भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया।

पंडित कार्तिक शर्मा ने चिट्ठी आई है खाटू से चिट्ठी आई है....भजन सुनाकर भावविभोर कर दिया। वहीं, सोनी कश्यप ने दरबार यह खाटू वाले का...भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान राहुल आर्ट ग्रुप की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। कीर्तन के बाद सभी भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। पूरा पंडाल खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सुमित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य भक्तों ने सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed