फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   May-half hours off the West End Road

वेस्ट एंड रोड दो मई से डेढ़ घंटे बंद

Thu, 28 Apr 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 28 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
May-half hours off the West End Road
कैंट बोर्ड कार्यालय में हुई बैठक में प्रेजेंटेशन देखते सीईओ और स्कूलों के प्रिंसिपल व प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
दो मई से स्कूल टाइम में वेस्ट एंड रोड डेढ़ घंटे के लिए बंद की जाएगी। बुधवार को कैंट बोर्ड ने बैठक कर पूरे प्लान पर अंतिम मुहर लगा दी। स्कूल प्रबंधक, ट्रैफिक पुलिस, कैंट बोर्ड, रोड सेफ्टी क्लब को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियम सख्ती से लागू होंगे। किसी प्रकार का दबाव नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन


सीईओ राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैंट बोर्ड में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर शहर के बड़े स्कूल हैं, जिनमें कुल 25965 छात्र पढ़ते हैं। इन छात्रों की सुरक्षा और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना है। सीईओ ने बैठक में मौजूद प्रिंसिपलों से प्लान पर सुझाव मांगे, लेकिन सभी ने कैंट बोर्ड के प्लान पर ही सहमति जता दी। प्रिंसिपल एचएम राउत ने कहा कि कैंट बोर्ड द्वारा जो प्लान तैयार किया गया है, वह सभी के हित में है।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूलों के समय परिवर्तन, स्कूलों में बच्चों की संख्या से संबंधित सूची भी कैंट बोर्ड सीईओ को दी। दो स्कूलों का समय बदला गया है। प्रिंसिपल मधु सिरोही, संजीव अग्रवाल कहा कि स्कूलों से कैंट बोर्ड को जो भी सहयोग चाहिए, हम देने को तैयार हैं। इस दौरान सीईई अनुज सिंह, एसपी ट्रैफिक किरण यादव, टीएसआई संतोष सिंह, प्रिंसिपल कपिल सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 से 65 लगेंगे वॉलेंटियर
सीईई
अनुज सिंह ने बताया कि स्कूल खुलने और बंद होने के समय 60 से 65 वॉलेंटियर लगेंगे, जो कैंट बोर्ड, स्कूल और सेफ्टी क्लब के सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्लान में कैंट बोर्ड के 14, प्रत्येक स्कूल से दो-दो यानी कुल 16, रेड सेफ्टी क्लब के 20 और ट्रैफिक पुलिस के 10 से 12 वॉलेंटियर मौजूद रहेंगे।
 
16 बैरियर देंगे स्कूल
कैंट
बोर्ड वेस्ट एंड रोड पर 16 जगह बैरियर लगाएगा। मुख्य रूप से वेस्ट एंड रोड को बंद करने के लिए सदर घंटाघर और ऑफिसर मेस तिराहे पर बैरियर लगाए जाएंगे। पार्क रोड, बालाजी मंदिर रोड, शहीद स्मारक रोड, सदर थाना रोड, सदर बाजार रोड आदि भी अस्थायी बैरियर लगाए जाएंगे। इन मार्गों को रोकने के लिए प्रत्येक स्कूल दो-दो अस्थायी बैरियर देंगे। 
 
सेंटर रोड से आएंगी बस और कार 
सीईओ
ने बताया कि स्कूलों के पीछे की तरफ सेंटर रोड है। स्कूलों का पिछला गेट खुला रहेगा। इसी मार्ग पर स्कूल बसें चलेंगी। अभिभावकों को भी अगर चार पहिया वाहनों से अपने बच्चों को छोड़ने और लेने आना है तो वह भी इस मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।


ऑटो में दस बच्चे और रजिस्टर्ड ई रिक्शा ही चलेंगे
सीईओ
ने कहा कि एक आटो में सिर्फ दस स्कूली बच्चे ही बैठ सकते हैं। इससे ज्यादा होने पर आटो चालक पर कार्रवाई की जाएगी। रजिस्टर्ड ई रिक्शा से ही बच्चों को लाया और ले जाया जा सकेगा। 
 
ये हैं वैकल्पिक मार्ग
हनुमान चौक से सर्वत्र चौक होते हुए औघड़नाथ की तरफ से सेंटर रोड पर जा सकते हैं।
सदर बाजार रोड और सदर दाल मंडी रोड से भी जाया जा सकता है।
 
स्कूल खुलने और बंद होने का समय
माडर्न पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 बजे

इनका बदला समय 
दीवान
पब्लिक स्कूल सुबह 7:00 से दोपहर 1:00 बजे
मेरठ पब्लिक स्कूल और एमपीजीएस सुबह 7:20 से 1:15 बजे

ये है प्लान 
अभिभावकों
के चार पहिया वाहनों को जीटीबी और एसडी कॉलेज के समाने तिराहे पर पार्क कराया जाएगा।
बस, टेंपो, ई रिक्शा, रिक्शा चालकों एवं अभिभावकों को पहचान पत्र, स्टीकर उपलब्ध कराए जाएंगे। 
स्कूलों के आसपास कोई भी खाने-पीने का स्टाल नहीं लगने दिया जाएगा।
आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ओवरलोड बस, टेंपो, ई रिक्शा, रिक्शा आदि की जांच करेंगे। 
प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी आदि सीट बेल्ट, हेलमेट लगाएंगे। कागजात साथ लेकर आएंगे।
स्कूलों में बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस के वाहनों की एंट्री वर्जित होगी।
स्कूल 16 साल से अधिक उम्र के बिना गियर व 18 साल से अधिक उम्र के गियर वाले वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य करें।
स्कूल के अंदर कैंटीन चलाने पर उसे कैंट बोर्ड से ट्रेडिंग लाइसेंस की एनओसी लेना अनिवार्य होगा।
स्कूलों में पार्किंग की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed