फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mawana Road will be widened with an investment of Rs 39 crore, a divider is being built.

Meerut News: 39 करोड़ से मवाना रोड होगी चौड़ी, बन रहा डिवाइडर

Wed, 04 Feb 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mawana Road will be widened with an investment of Rs 39 crore, a divider is being built.
मेरठ। मवाना रोड का चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क को 39.34 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा और मजबूत करने की स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत मवाना रोड को यशोदा कुंज तक वर्तमान 14 मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर 17 मीटर किया जाएगा। फिलहाल सड़क दोनों तरफ 7-7 मीटर चौड़ी है, जिसमें प्रत्येक तरफ 1.5 मीटर की वृद्धि होगी, जिससे कुल 3 मीटर अतिरिक्त चौड़ाई मिलेगी। कार्य में सड़क निर्माण के अलावा बिजली पोलों का स्थानांतरण (यूटिलिटी शिफ्टिंग) भी शामिल है, जिसकी लागत ऊर्जा निगम और वन विभाग वहन करेंगे। इसी के साथ कसेरूखेड़ा पुल से यशोदा कुंज तक डिवाइडर का निर्माण भी इसी बजट में होगा। एक महत्वपूर्ण सुधार लालकुर्ती के सामने बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास होगा। यहां पुरानी क्षतिग्रस्त आर्च पुलिया से लगातार जलभराव और ट्रैफिक समस्या बनी रहती है। इसे पूरी तरह तोड़कर नई 2 मीटर चौड़ी कन्वर्ट आरसीसी बॉक्स पुलिया बनाई जाएगी, जिससे यह समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। हालांकि, मवाना रोड पर डिवाइडर निर्माण चल रहा है। कमिश्नरी आवास चौराहे से कसेरूखेड़ा पुल तक मेडा द्वारा चल रहे इस कार्य को दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक 75 प्रतिशत ही काम हो सका है। पुराने डिवाइडर को तोड़कर नया बनाया जा रहा है, जिससे इस हिस्से में जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed