फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mawana Mill issues third closure notice

Meerut News: मवाना मिल ने बंदी के लिए तीसरा नोटिस जारी किया

Sun, 05 Apr 2026 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Mawana Mill issues third closure notice
मवाना। मवाना चीनी मिल को कम गन्ना आपूर्ति होने के कारण पेराई सत्र 2025-26 के लिए मिल बंदी का तृतीय नोटिस सोमवार के लिए जारी किया। वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल इस पेराई सत्र में चार अप्रैल तक 169.59 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है। मिल द्वारा पेराई सत्र में संचालित 165 क्रय केंद्रों में से 115 क्रय केंद्र पेराई योग्य गन्ने की उपलब्धता न होने के कारण बंद हो चुके हैं। अन्य केंद्रों पर भी बहुत कम गन्ना किसानों द्वारा आपूर्ति किया जा रहा है। पेराई योग्य गन्ना उपलब्ध न होने के कारण मिल अपनी पूर्ण क्षमता से गन्ने की पेराई नहीं कर पा रही है। इस कारण मिल नो केन की स्थिति से जूझ रही है। किसान सोमवार तक अपना गन्ना अवश्य आपूर्ति कर दें। सोमवार के बाद मिल का पेराई सत्र अंतिम रूप से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed