फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana took the student to the shrine room, flame BJP, communal tension

मस्जिद में मौलाना और नाबालिग लड़की को देख, हो गया दो समुदायों में बवाल

Wed, 03 May 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 03 May 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
Maulana took the student to the shrine room, flame BJP, communal tension
मौलाना पर लगाया गंभीर आरोप

मेरठ में बुढ़ाना गेट के पास स्कूली छात्रा को कमरे में बंद करने का आरोप लगा लोगों ने एक मौलाना को पकड़कर जमकर हंगामा किया। पुलिस मौलाना और छात्रा को कोतवाली ले गई। इस बीच किसी ने मौलाना की पिटाई का शोर मचा दिया। इस पर एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने कोतवाली घेर ली और पुलिस से उलझ गए। वहीं पूर्व विधायक के पुत्र के साथ लोग कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों समुदाय के लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। इस पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। सीओ समेत दो थानों की पुलिस ने लाठियां फटकाकर भीड़ को खदेड़ा।

विज्ञापन


पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी के पुत्र विवेक वाजपेयी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 13 साल की स्कूली छात्रा उनके मोहल्ले के एक धर्म स्थल के अंदर गई। छात्रा स्कूल ड्रेस में थी। लोगों ने वहां जाकर देखा तो मौलाना ने छात्रा को एक कमरे के अंदर बंद कर रखा था। लोगों ने कमरा खुलवाकर छात्रा को बाहर निकाला। मौलाना सफाई देने लगा, लेकिन लोगों ने मौलाना पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा और मौलाना को कोतवाली ले गई। इस बीच किसी ने मौलाना की पिटाई का शोर मचा दिया। इस पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। कुछ देर बाद विवेक वाजपेयी सहित मोहल्ले के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों मे नोकझोंक हो गई। देहली गेट थाना पुलिस भी बुला ली गई। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने हंगामा कर रहे दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा। इसके बाद भी कुछ लोग थाना परिसर में ही खडे़ रहे, जिन्हें लाठियां फटकारकर खदेड़ा गया। एसओ कोतवाली विजय गुप्ता ने बताया कि छात्रा ने मौलाना पर कोई आरोप नहीं लगाया। जिससे किसी आरोप की पुष्टि नहीं हुई। छात्रा के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। मौलाना को भी नसीहत देकर भेज दिया गया। 

विज्ञापन

माहौल खराब नहीं होने देंगे

Maulana took the student to the shrine room, flame BJP, communal tension
सीओ ने कहा- माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

लोगों का कहना था कि धर्म स्थल में इस तरह स्कूली छात्रा को कमरे में बंद करना ही बता रहा है कि मौलाना का इरादा सही नहीं था। जब छात्रा अंदर गई तभी से मौलाना की हरकत संदिग्ध थी। ऐसा करने से मोहल्ले का माहौल खराब होता है। पुलिस को इस मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। 

धर्म स्थल हटवाना चाहते हैं लोग 
मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि छात्रा ने मौलाना पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बेवजह इसे तूल दिया जा रहा है। कुछ लोग मोहल्ले से उनके धर्म स्थल को हटवाना चाहते हैं। इसी वजह से वह आए दिन इस तरह के झूठे आरोप लगाकर बखेड़ा करते हैं।

लाठी लेकर दौड़े सीओ 
काफी समझाने के बाद भी लोग थाना परिसर से नहीं गए तो सीओ रणविजय सिंह ने खुद लाठी उठा ली और लोगों को खदेड़ा। सीओ ने चेताया कि किसी कीमत पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस जांच के बाद अपना काम करेगी।

सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने बताया कि मौलाना पहले लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पढ़ाता था। वहीं पर ये छात्रा भी पढ़ती थी, इसलिए दोनों एक दूसरे को जानते थे। इसी वजह से छात्रा धर्म स्थल देखने गई थी। छात्रा ने कोई आरोप नहीं लगाया। इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed