फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana forcibly circumcised for non-religious conversion

मौलाना ने जबरन कर दिया युवक का खतना, धर्म परिवर्तन के लिए दी थी धमकी

Sun, 30 Apr 2017 02:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 30 Apr 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Maulana forcibly circumcised for non-religious conversion
जबरन कर दिया युवक का खतना

मेरठ में दूसरे समुदाय की महिला से शादी करने वाले एक युवक को एक मौलाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर पीटा गया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया। विरोध करने पर नशीला पदार्थ देकर उसका खतना कर दिया गया। पीड़ित दंपति की शिकायत पर आईजी ने एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर आरोपी मौलाना के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी और आईजी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मूल रूप से रोहटा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने करीब दस साल पहले देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय की युवती से शादी की थी। दंपति माधवपुरम चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। शादी के बाद पत्नी और दोनों बच्चों के हिंदू नाम रखे गए थे। आरोप है कि छह माह से खरखौदा क्षेत्र निवासी मौलाना रियाजुद्दीन उर्फ बबली और उसके साथी युवक को धमकी देते आ रहे थे कि या तो वह धर्म परिवर्तन कर ले, नहीं तो पत्नी को छोड़ दे।

विज्ञापन

आईजी बोले मामला गंभीर

Maulana forcibly circumcised for non-religious conversion
युवती ने आईजी से शिकायत की

मौलाना की बात न मानने पर युवक को अगवा कर माधवपुरम क्षेत्र के एक मकान में बंधक बना लिया गया। उसे बुरी तरह पीटा गया। हालत गंभीर होने पर रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। करीब ढाई माह तक युवक का अस्पताल में इलाज चला। आरोप है कि दंपति इसके बाद भी दबाव में नहीं आया तो मौलाना ने युवक को फिर अगवा कर लिया और जबरन उसका खतना कर दिया। इसके बाद भी धर्म परिवर्तन न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे दी गई।

शुक्रवार को हिंदू महासभा के प्रदेश महासचिव नवीन त्यागी, रवि चौहान और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित दंपति ने आईजी जोन अजय आनंद से मिलकर घटना से अवगत कराया। आईजी ने मामला गंभीर बताते हुए एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह को शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी मौलाना रियाजुद्दीन उर्फ बबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए।

महिला के परिजनों को नहीं ऐतराज
पीड़ित युवक की पत्नी ने एसएसपी को बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। अपना और दोनों बच्चों के नाम भी हिंदू रखे हैं। मेरे परिजनों ने भी कोई एतराज नहीं किया। लेकिन मौलाना जबरन बीच में आकर धमकी दे रहा है कि या तो पति का धर्म परिवर्तन करा दे। नहीं तो उसे छोड़कर हमारे पास आ जा। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed