फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana Arshad Madni said that Jamiat will not take donations due to Corona virus in the country

देवबंद: मौलाना अरशद मदनी बोले- कोरोना महामारी के चलते जमीयत नहीं लेगी चंदा

Thu, 30 Apr 2020 06:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Apr 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Maulana Arshad Madni said that Jamiat will not take donations due to Corona virus in the country
मौलाना सैय्यद अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते जमीयत उलमा-ए-हिंद ने बड़ा फैसला लिया है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से जमीयत अबकी बार चंदा नहीं लेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि जो संगठन से जुड़े हैं वो भी और जो नहीं जुड़े हैं वो लोग भी, सभी असहाय लोगों की विकट परिस्थितियों में मदद करें। इसके साथ ही मौलाना मदनी ने कहा कि मदारिस-ए-इस्लामिया मजहब की बुनियाद है। 
विज्ञापन


इस्लाम नमाज, रोजे या इबादत का नाम नहीं बल्कि व्यवहार अच्छा होना चाहिए। हमें चाहिए कि हम मदारिस के हकों को अदा करें औए जमीयत को दिया जाने वाला चंदा इन मदारिस तक पहुंचाए। क्योंकि इन्हें जिंदा रखने की जरूरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जमात के मसले पर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि आज जिस दौर से हिंदू-मुस्लिम गुजर रहा है, उसमें उनकी मदद करनी चाहिए। मदनी ने आरोप लगाया कि सरकारी अफसरान फिरकापरस्त जहनियत रखते हैं। जिसके चलते वो इस नाजुक स्थिति में भी बच्चों को परेशान कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed